ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » बिजनौर में बुर्का गैंग का खौफ! दुकानदार परेशान, योगी की पुलिस बाधेंगी इलाज?

बिजनौर में बुर्का गैंग का खौफ! दुकानदार परेशान, योगी की पुलिस बाधेंगी इलाज?

Bijnor News

Bijnor News: बिजनौर जिले के नजीबाबाद के व्यस्ततम बाजार में चोरी की घटनाओं ने दुकानदारों की नींद उड़ा दी है। यहाँ एक शातिर गैंग सक्रिय है, जिसे अब लोग सोशल मीडिया पर “बुर्का गैंग” के नाम से पहचान रहे हैं। इस गैंग में तीन बुर्का पहनी महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं, जो दुकानों में घुसकर मिनटों में हाथ साफ कर देती हैं।

सामान खरीदने के बहाने दुकानों में प्रवेश करती हैं महिलाएं

वीडियो फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि महिलाएं पहले सामान खरीदने के बहाने दुकानों में प्रवेश करती हैं। इसी दौरान बच्चा चुपके से पीछे चला जाता है और मौका पाते ही बैग लेकर फरार हो जाता है। दुकानदार को चोरी का अहसास तब होता है, जब चोर पहले ही रफूचक्कर हो चुके होते हैं। पुष्पांजलि इंटरप्राइजेज में हुई चोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तीनों महिलाएं दुकान में घुसते ही दुकानदार से सामान दिखाने की बात करती हैं, लेकिन इसी दौरान उनका साथ आया बच्चा चोरी कर फरार हो जाता है।

Bijnor News: पुलिस ने मामले में क्या कहा?

मामले में एसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि ये महिलाएं इतनी शातिर हैं कि बाजार में दो ग्रुप में घूमती हैं। एक ग्रुप में दो महिलाएं और दूसरे में एक महिला और बच्चा। चोरी करते समय ये एक साथ होती हैं और बाद में अलग-अलग रास्तों से फरार हो जाती हैं। चोरी किए गए सामान को गैंग के किसी अन्य सदस्य को सौंप दिया जाता है। स्थानीय दुकानदार अब पुलिस से इन चोरों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं और बाजार में सुरक्षा बढ़ाने की जरूरत महसूस कर रहे हैं।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल