Home » उत्तर प्रदेश » बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले दुर्भाग्यपूर्ण, भारत को हस्तक्षेप करना चाहिए: देवकीनंदन ठाकुर

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले दुर्भाग्यपूर्ण, भारत को हस्तक्षेप करना चाहिए: देवकीनंदन ठाकुर

Mathura news:
Spread the love

Mathura news: कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। उन्होंने मंगलवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि यह दुख की बात है कि बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं को निशाना बनाने की कोशिश की जा रही है।

कथावाचक देवकीनंदन का बड़ा आरोप

दुर्भाग्य की बात है कि जब हम हिंदुओं को बचाने की बात उठाते हैं तो कुछ लोग हमें नफरत का चंदन कहने से गुरेज नहीं करते। अगर ऐसे लोग हमें नफरत का चंदन कह रहे हैं, तो फिर बांग्लादेश में मौजूदा समय में जिस तरह से हमारे हिंदू भाइयों-बहनों को कुछ उन्मादी प्रवृत्ति के लोग मौत के घाट उतार रहे हैं, उसे आप क्या कहेंगे?

Mathura news: जब जुल्म हो रहा हो तो चुप रहना कैसे संभव ?

कथावाचक ने कहा कि जब हमें पता लगता है कि हमारे भाइयों और बहनों पर अत्याचार हो रहा है, तो ये सुनकर हमें डर लगता है। ये लोग हमसे क्या उम्मीद करते हैं कि हम चुप रहें और अपने मुंह पर टेप लगा लें?

Mathura news: “हमलों पर चुप नहीं रहूंगा, जो कहना है कहे”

देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि अगर मैं यह कह रहा हूं कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमला हो रहा है, तो भारत को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए। इसके अलावा, सैन्य कार्रवाई करके हिंदुओं पर हो रहे हमले को रोकने की दिशा में कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अब बांग्लादेश के हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के संबंध में आवाज उठाने पर जिसको जो कहना है, कह सकता है। मुझे इससे कोई लेना-देना नहीं है। मैं बांग्लादेश में अपने हिंदू भाइयों पर हो रहे हमले को लेकर आवाज उठाता रहा हूं और आगे भी उठाता रहूंगा।

यह भी पढे़ : राहुल गांधी जल्द करेंगे रामलला के दर्शन, कांग्रेस सांसद का दावा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments