Home » धर्म » शुक्रवार का महत्व: घर में सुख-समृद्धि लाने की विधि, अपनाएं सरल शुक्रवार के उपाय

शुक्रवार का महत्व: घर में सुख-समृद्धि लाने की विधि, अपनाएं सरल शुक्रवार के उपाय

शुक्रवार की पूजा से घर में बढ़े मां लक्ष्मी की कृपा

Friday Laxmi Puja: सनातन संस्कृति में सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित माना जाता है। शुक्रवार का दिन सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य की देवी माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। मान्यताओं के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति शुक्रवार के दिन पूरे विधि-विधान से मां लक्ष्मी की उपासना करता है, तो उसके जीवन से दरिद्रता दूर हो जाती है और घर-परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। आज हम जानेंगे कि किन उपायों को करने से आप मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

Friday Laxmi Puja: शुक्रवार की पूजा से घर में बढ़े मां लक्ष्मी की कृपा
शुक्रवार की पूजा से घर में बढ़े मां लक्ष्मी की कृपा

साफ-सफाई में लक्ष्मी वास

जिस घर में साफ-सफाई और शुद्धता बनी रहती है, उसी घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। यदि घर में शुद्धता नहीं होती, तो लक्ष्मी जी वहां निवास नहीं करतीं। शुक्रवार के दिन प्रातः स्नान कर अपने घर के मुख्य द्वार पर गुलाल का छिड़काव करें और दीपक जलाएं। इसके बाद देवी मां की पूजा करें और संभव हो तो उन्हें कमल या गुलाब का फूल अर्पित करें।

Friday Laxmi Puja: महालक्ष्मी अष्टकम का पाठ

लोक मान्यताओं के अनुसार देवी लक्ष्मी को गुलाबी और सफेद रंग अत्यंत प्रिय हैं। इसलिए इस दिन इन्हीं रंगों के वस्त्र धारण करने का प्रयास करें। साथ ही शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को खीर या मिश्री का भोग लगाना शुभ माना जाता है। पूजन के पश्चात इस दिन महालक्ष्मी अष्टकम का पाठ करना चाहिए। आप चाहें तो “श्री महालक्ष्मी अष्टकम” या “कनकधारा स्तोत्र” का पाठ अवश्य करें।

Friday Laxmi Puja: शुक्रवार की पूजा से घर में बढ़े मां लक्ष्मी की कृपा
शुक्रवार की पूजा से घर में बढ़े मां लक्ष्मी की कृपा

जानकारी केवल लोक मान्यता

देवी लक्ष्मी की पूजा के लिए सबसे पहले पूजा स्थान को गंगाजल से पवित्र करें। इसके बाद एक छोटी चौकी रखें और उस पर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं। फिर उस पर माता लक्ष्मी की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। देवी के समक्ष घी का दीपक जलाएं और धूप अर्पित करें। अंत में कपूर और घी के दीपक से मां की आरती करें। इस प्रकार विधि-विधान से पूजा कर आप देवी लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल जानकारी देने के उद्देश्य से साझा किया गया है। इसमें दी गई जानकारी लोक मान्यताओं पर आधारित है।

ये भी पढ़ें…बसंत पंचमी 2026: बुद्धि-विद्या की देवी माता सरस्वती की आराधना का दिन, यहां देखें शुभ मुहूर्त