ख़बर का असर

Home » पश्चिम बंगाल » कल्याणी में दर्दनाक हादसा: डंपर ने साइकिल सवार को रौंदा

कल्याणी में दर्दनाक हादसा: डंपर ने साइकिल सवार को रौंदा

कल्याणी–बैरकपुर एक्सप्रेसवे पर जेआईएस कॉलेज के पास डंपर ने साइकिल सवार राम टुडू को रौंद दिया। 58 वर्षीय राम टुडू की घटनास्थल पर गंभीर चोटें आईं और अस्पताल ले जाने के बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस ने डंपर जब्त कर लिया है, लेकिन चालक अभी फरार है। कल्याणी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सड़क सुरक्षा पर सवाल

Kalyani Road Accident: फरवरी महीने के पहले दिन सोमवार सुबह नदिया जिले के कल्याणी में एक दुखद सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक साइकिल सवार की मौत हो गई। यह घटना कल्याणी–बैरकपुर एक्सप्रेसवे पर जेआईएस कॉलेज के पास हुई।

साइकिल सवार की मौत

मृतक की पहचान 58 वर्षीय राम टुडू के रूप में हुई है। वह उत्तर 24 परगना जिले के शिवदासपुर का रहने वाला था और पेशे से दिहाड़ी मजदूर था। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, राम टुडू अपने साथियों के साथ रोज़ की तरह सोमवार सुबह राजमिस्त्री का काम करने के लिए कल्याणी की ओर जा रहा था। इसी दौरान जेआईएस कॉलेज के पास एक मोड़ पर पीछे से आ रहे डंपर की चपेट में आ गया। डंपर के नीचे दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

Kalyani Road Accident: सड़क सुरक्षा पर सवाल
सड़क सुरक्षा पर सवाल

Kalyani Road Accident: अस्पताल में मृत घोषित

घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और राम टुडू को तुरंत कल्याणी जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने हादसे में शामिल डंपर को जब्त कर लिया है। हालांकि, डंपर का चालक अभी फरार है। कल्याणी थाना पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल