Home » स्पोर्ट्स » ‘प्रेमानंद के यहां जाने के 5 करोड़ लिए’, कोहली की टीम ने फलाहारी महाराज के दावे को बताया झूठ

‘प्रेमानंद के यहां जाने के 5 करोड़ लिए’, कोहली की टीम ने फलाहारी महाराज के दावे को बताया झूठ

 Virat Kohli:

 Virat Kohli: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को लेकर फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा के एक दावे पर विवाद खड़ा हो गया है। दिनेश शर्मा ने दावा किया था कि विराट कोहली को प्रेमानंद महाराज के आश्रम ले जाने के लिए 5 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। अब विराट कोहली की टीम ने इस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया है। कोहली के प्रवक्ता ने इसे झूठा, बेबुनियाद और तथ्यों के लिहाज से गलत बताया है।

Virat Kohli: विराट कोहली की टीम ने क्या कहा-

Virat Kohli Premanand Maharaj:

7 अक्टूबर को विराट कोहली के प्रवक्ता ने बयान जारी कर दिनेश शर्मा के दावे को खारिज किया। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रवक्ता ने कहा कि फलाहारी महाराज द्वारा विराट कोहली को लेकर किए गए दावे पूरी तरह झूठे और बेबुनियाद हैं। प्रवक्ता के मुताबिक, विराट कोहली प्रेमानंद महाराज से मिलने सिर्फ इसलिए जाते हैं, क्योंकि उन्हें महाराज में गहरी आस्था और श्रद्धा है।

 Virat Kohli: कौन हैं दिनेश शर्मा-

दिनेश शर्मा को फलाहारी महाराज के नाम से भी जाना जाता है। वह श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष हैं। हाल के दिनों में प्रेमानंद महाराज को लेकर उनके कई बयान सामने आए हैं, जिनके बाद यह मामला चर्चा में आया।

प्रेमानंद महाराज से कोहली का पुराना जुड़ाव-

विराट कोहली का प्रेमानंद महाराज से जुड़ाव पहले से ही चर्चा में रहा है। कोहली अपनी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ कई बार वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के आश्रम जा चुके हैं। विराट कोहली को पहली बार जनवरी 2023 में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में देखा गया था। इसके बाद भी वह कई मौकों पर उनके दर्शन करने पहुंचे हैं।

प्रेमानंद महाराज को लेकर दिनेश शर्मा ने क्या दावा किया-

दिनेश शर्मा इससे पहले भी प्रेमानंद महाराज को लेकर बयान दे चुके हैं। उन्होंने दावा किया था कि प्रेमानंद महाराज अब केलि कुंज आश्रम छोड़ चुके हैं और करीब 20 किलोमीटर दूर बेलवन आश्रम में रह रहे हैं। दिनेश शर्मा ने इसके पीछे केलि कुंज आश्रम में चल रहे विवाद को वजह बताया था। उनके मुताबिक, आश्रम दो गुटों में बंट गया है। उन्होंने कुछ लोगों को असली संत और कुछ को नकली संत बताते हुए आरोप लगाया कि कुछ लोग संतों की आड़ में जमीन और प्रॉपर्टी का काम कर रहे हैं।

केलि कुंज आश्रम को लेकर और भी आरोप-

केलि कुंज आश्रम को लेकर केवल दिनेश शर्मा ही नहीं, बल्कि मथुरा के कुछ अन्य संतों की ओर से भी गंभीर आरोप लगाए जाने की बात सामने आई है। ये दावे प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण की मौत से जुड़े मामले की जांच के बीच सामने आए हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, विराट कोहली की टीम ने 5 करोड़ रुपये वाले दावे को स्पष्ट रूप से खारिज करते हुए इसे गलत और बेबुनियाद बताया है।

यह भी पढ़े- 5 महीने में 2,454 रेप और 600 हत्याएं, बंगाल के क्राइम डेटा पर अभिषेक बनर्जी का हमला