ख़बर का असर

Home » नई दिल्ली » प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक की हत्या, नाबालिग ने चाकू से किया हमला

प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक की हत्या, नाबालिग ने चाकू से किया हमला

राजधानी दिल्ली में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। ताजा मामला तिलक नगर इलाके से सामने आया है, जहां प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद में एक नाबालिग ने 20 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी मृतक और अपनी बहन के संबंधों से नाराज था। इसी रंजिश के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया।

Delhi news: राजधानी दिल्ली में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। ताजा मामला तिलक नगर इलाके से सामने आया है, जहां प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद में एक नाबालिग ने 20 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

प्रेम प्रसंग को लेकर था विवाद

जानकारी के मुताबिक मृतक युवक का आरोपी नाबालिग की बहन के साथ कथित प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बात को लेकर नाबालिग काफी समय से नाराज था। सोमवार रात करीब 9:30 बजे 80 गज इलाके में दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। इस दौरान आरोपी ने युवक शिवम पर चाकू से कई वार कर दिए।

Delhi news: अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

हमले में गंभीर रूप से घायल शिवम को तुरंत दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Delhi news: पुलिस ने बरामद किया वारदात में इस्तेमाल चाकू

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया। साथ ही क्राइम टीम और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।

नाबालिग आरोपी से पूछताछ जारी

Delhi news: पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी मृतक और अपनी बहन के संबंधों से नाराज था। इसी रंजिश के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामले की आगे की जांच जारी है।

 

ये भी पढ़े: बिहार में ‘नीलगाय’ शब्द पर रोक, अब ‘घोड़ पड़ास’ या ‘नील बकरी’ कहेगी सरकार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल