ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » लखीमपुर में निकला विशालकाय अजगर, वन विभाग के रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

लखीमपुर में निकला विशालकाय अजगर, वन विभाग के रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Lakhimpur Kheri

Lakhimpur Kheri: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में वन्यजीवों का आबादी वाले क्षेत्रों में निकलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। ताजा मामला दक्षिण निघासन वन रेंज के लुधौरी क्षेत्र का है, जहाँ के झौव्वा पुरवा गांव में एक विशालकाय अजगर निकलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। घंटों की दहशत के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुँचकर अजगर का सफल रेस्क्यू किया।

सियाराम मौर्य के घर के पास दिखा ‘काल’

मिली जानकारी के अनुसार, झौव्वा पुरवा गांव निवासी सियाराम मौर्य के घर के पास अचानक एक भारी-भरकम अजगर रेंगता हुआ दिखाई दिया। अजगर की विशालकाय कद-काठी देख ग्रामीणों के हाथ-पांव फूल गए। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। हालांकि, ग्रामीणों ने साहस का परिचय देते हुए वन्यजीव को नुकसान नहीं पहुँचाया और तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही दक्षिण निघासन वन रेंज लुधौरी की टीम पूरी मुस्तैदी के साथ मौके पर पहुँची। वन विभाग की टीम में शामिल अक्षय मौर्या और हरीश ने अपनी कुशलता का परिचय देते हुए लगभग 20 मिनट के कड़े संघर्ष के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। जैसे ही वनकर्मियों ने अजगर को बोरे में सुरक्षित किया, तब जाकर ग्रामीणों ने चैन की सांस ली।

Lakhimpur Kheri: सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया

वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किए गए अजगर का प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद उसे लुधौरी जंगल के सुरक्षित क्षेत्र में छोड़ दिया है। वन विभाग की इस त्वरित कार्रवाई की ग्रामीणों ने जमकर सराहना की है। वहीं वनकर्मियों ने ग्रामीणों से बातचीत करते हुए अपील की है कि ऐसी स्थिति में वन्यजीव को देखकर घबराएं नहीं। खुद उसे पकड़ने या नुकसान पहुँचाने का प्रयास न करें।  तत्काल विभाग को सूचित करें ताकि समय रहते वन्यजीव और जनमानस दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। आपको बता दें कि लखीमपुर खीरी का यह क्षेत्र जंगलों से सटा होने के कारण अक्सर यहाँ जंगली जानवर रिहायशी इलाकों का रुख कर लेते हैं। वन विभाग की सतर्कता ने आज एक बार फिर किसी अप्रिय घटना को टाल दिया।

Report BY: संजय कुमार 

ये भी पढ़े… लखीमपुर खीरी में देह व्यापार का ‘जहरीला’ मकड़जाल! सिसकती इंसानियत के बीच उठे कई सुलगते सवाल?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल