Stock Market: वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेत मिलने के बावजूद सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार ने मजबूती के साथ शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में खुले। सेंसेक्स अपने पिछले बंद स्तर 84,065.75 से 144.25 अंक ऊपर चढ़कर 84,210 पर खुला। वहीं निफ्टी ने भी पिछले बंद 25,867.30 से 55.35 अंक की तेजी के साथ 25,922.65 पर कारोबार की शुरुआत की।
मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी
सुबह करीब 9:22 बजे तक, बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 137.67 अंक यानी 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84,203.42 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसी समय एनएसई निफ्टी 37.65 अंक यानी 0.15 प्रतिशत ऊपर 25,904.95 पर पहुंच गया। इस दौरान निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी आईटी को छोड़कर निफ्टी के ज्यादातर सेक्टोरल इंडेक्स में तेजी देखी गई।
विस्तृत बाजार की बात करें तो निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.21 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 0.49 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार करता नजर आया।
सेक्टर के हिसाब से देखें तो निफ्टी फार्मा इंडेक्स में 0.46 प्रतिशत की तेजी आई। इसके उलट निफ्टी आईटी और निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में करीब 0.2 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली।

Stock Market: सेंसेक्स में चुनिंदा शेयरों में तेज उतार-चढ़ाव
सेंसेक्स के शेयरों में इटरनल, टाइटन, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, टीसीएस, सन फार्मा और पावर ग्रिड सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयरों में शामिल रहे। वहीं बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, इंडिगो, एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक और एसबीआई के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई।
चॉइस ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट आकाश शाह के अनुसार, पिछले कारोबारी सत्र में बाजार ने अपनी रिकवरी को बरकरार रखा। निफ्टी50 25,850 के ऊपर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स में लगभग 500 अंकों की मजबूती देखने को मिली।
उन्होंने बताया कि तकनीकी आधार पर निफ्टी अहम मूविंग एवरेज के ऊपर बना हुआ है। 25,700 से 25,800 के दायरे के ऊपर टिके रहने से बाजार की मजबूती और बढ़ी है। निफ्टी के लिए अगला बड़ा रुकावट स्तर 26,000 के आसपास है और इसके बाद 26,100 का स्तर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अगर निफ्टी 26,000 के ऊपर मजबूती से निकलता है, तो शॉर्ट कवरिंग तेज हो सकती है और मौजूदा तेजी आगे भी जारी रह सकती है। गिरावट की स्थिति में 25,700 पहला मजबूत सपोर्ट है, इसके बाद 25,500 का स्तर अहम रहेगा।
विशेषज्ञों की राय से बाजार को मिला सहारा
कुल मिलाकर बाजार की स्थिति अभी सकारात्मक बनी हुई है। आने वाले समय में सीमित दायरे में लेकिन सकारात्मक रुख के साथ कारोबार होने की संभावना है। निवेशक बैंकिंग, पीएसयू, मेटल सेक्टर और नतीजों व सेक्टर से जुड़ी खबरों के आधार पर चुनिंदा शेयरों पर ध्यान दे सकते हैं। हालांकि निफ्टी के 26,000 के अहम रेजिस्टेंस के करीब पहुंचने के कारण सतर्कता बरतने और मजबूत जोखिम प्रबंधन के साथ ट्रेड करने की सलाह दी जा रही है।
ये भी पढ़े… 1.5 टन विंडो AC पर मेगा सेल, कीमतें औंधे मुंह गिरीं; Voltas, LG, Blue Star पर 50% तक छूट







