UP News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कौशांबी थाना क्षेत्र के मशहूर और हाई प्रोफाइल ‘सरोवर पोर्टिको’ होटल में चल रहे देह व्यापार के काले कारोबार का पुलिस में भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान 11 महिलाओं को हिरासत में दिया है जबकि होटल मैनेजर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
कैसे हुआ खुलासा?
इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस को डायल 112 हेल्पलाइन के जरिए सूचना मिली की होटल के कमरों में लड़कियों को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने जब सरोवर पोर्टिको में छापेमारी की तो वहां हड़कंप मच गया। कई युवक और युवतियां व महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिले। कमरों के बाहर भी ग्राहक अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान होटल मैनेजर राहुल शर्मा ग्राहकों से संपर्क साधने वाले अंकित चौहान और सुनील के रूप में हुई है।

UP News: जांच में जुटी पुलिस
मामले में जानकारी देते हुए एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि होटल संचालक महिलाओं और युवतियों को डरा-धमकाकर इस काले धंधे में धकेलता था। ग्राहकों की डिमांड पर उन्हें ना केवल होटल में रखा जाता था बल्कि शहर की अन्य जगहों पर भी भेजा जाता था। पुलिस को होटल के सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान कई विदेशी युवतियों की आवाजाही भी देखने को मिली है। जिससे पुलिस को आशंका है कि इस नेटवर्क के तार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जुड़े हो सकते हैं।
एसीपी के मुताबिक, शुरुआती जांच में चार और युवकों के नाम सामने आए हैं जो छापेमारी के दौरान मौका पाकर होटल से फरार हो गए थे, उनकी तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूछताछ के दौरान दिल्ली-एनसीआर के कई बड़े व्यापारियों और बिजनेसमेन के नाम भी सामने आए हैं जो इस रैकेट के नियमित ग्राहक थे। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है ताकि इस काले धंधे के पीछे छिपे तमाम बड़े चेहरों को बेनकाब किया जा सके।
Report By: विभु मिश्रा
ये भी पढ़े… मुजफ्फरनगर में 50 हजार का इनामी अमजद मुठभेड़ में ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल








