TMC Protest Strike: कूचबिहार, वामपंथ समर्थित 10 ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच द्वारा बुलाए गए 12 घंटे के आम हड़ताल को रोकने के लिए तृणमूल कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर विरोध किया। गुरुवार सुबह, तुफानगंज शहर में हड़ताल को सफल न होने देने के लिए तृणमूल कांग्रेस ने जुलूस निकाला। यह रैली शहर के ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष गौतम सरकार के नेतृत्व में आयोजित की गई।

ट्रेड यूनियनों की 12 घंटे की हड़ताल
देशभर में विभिन्न मांगों को लेकर 10 ट्रेड यूनियन संगठनों ने 12 घंटे का आम बंद रखने की घोषणा की थी। हालांकि, तुफानगंज शहर में आज भी जीवन सामान्य रूप से चलता रहा। सरकारी और निजी बसें तथा लंबी दूरी की गाड़ियां नियमित रूप से चलती रहीं। शहर के विभिन्न चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा।

TMC Protest Strike: परीक्षार्थियों के लिए विशेष पुलिस व्यवस्था
आज उच्च माध्यमिक परीक्षा हो रही है, इसलिए प्रशासन ने परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष पुलिस व्यवस्था की है ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।
Report By: Pijush
ये भी पढ़े… आज 12 फरवरी को कैसी सरकार बांग्लादेश चुनेगा?







