ख़बर का असर

Home » स्पोर्ट्स » टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 10वीं जीत, नामीबिया को 93 रन से रौंदकर भारत ने इतिहास रचा

टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 10वीं जीत, नामीबिया को 93 रन से रौंदकर भारत ने इतिहास रचा

भारत ने नामीबिया को 93 रन से हराकर टी20 विश्व कप में लगातार 10वीं जीत दर्ज की। यह रनों के अंतर से भारत की सबसे बड़ी जीत साबित हुई।
लगातार 10 जीत से बना इतिहास

T20 World Cup: गुरुवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत ने नामीबिया को 93 रन से हराया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 10 मैच जीतकर नया इतिहास बना दिया। अब तक किसी भी देश ने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार इतनी जीत हासिल नहीं की है।

भारत का पुराना 7 जीत सिलसिला

रिकॉर्ड की बात करें तो इस सूची में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया भारत के बाद आते हैं। दक्षिण अफ्रीका ने साल 2024 में लगातार 8 मैच जीते थे। ऑस्ट्रेलिया ने 2022 से 2024 के बीच 8 लगातार मुकाबलों में जीत दर्ज की थी। इंग्लैंड ने 2010 से 2012 के बीच 7 मैच लगातार जीते थे। वहीं भारत भी 2012 से 2014 के बीच लगातार 7 मैच जीत चुका था।

T20 World Cup: लगातार 10 जीत से बना इतिहास
लगातार 10 जीत से बना इतिहास

T20 World Cup: 209 रन का विशाल लक्ष्य

यह जीत टी20 वर्ल्ड कप में रनों के अंतर से भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले 2012 में कोलंबो में इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने 90 रन से जीत हासिल की थी। 2014 में ऑस्ट्रेलिया को 73 रन से हराया गया था। 2022 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 71 रन से जीत मिली थी। वहीं 2024 में इंग्लैंड को 68 रन से हराया गया था।

इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी की और 9 विकेट खोकर 209 रन बनाए। ईशान किशन ने 61 रन और हार्दिक पंड्या ने 52 रन की अहम पारी खेली। नामीबिया की ओर से गेरहार्ड इरासमस ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। बेन शिकोंगो, जेजे स्मट्स और बर्नार्ड शोल्ट्ज को 1-1 विकेट मिला।

लगातार 10 जीत से बना इतिहास
लगातार 10 जीत से बना इतिहास

भारतीय गेंदबाजी का दबदबा

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया की टीम 18.2 ओवर में सिर्फ 116 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। उनकी ओर से लौरेन स्टीनकैंप ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाए, जबकि जान फ्रीलिंक ने 22 रन का योगदान दिया। भारत की तरफ से वरुण चक्रवर्ती ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 7 रन देकर 3 विकेट लिए। हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल को 1-1 विकेट मिला। अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे और जसप्रीत बुमराह ने भी 1-1 विकेट हासिल किया।

ये भी पढ़े: RCB को मिली बड़ी राहत, चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही खेलेगी होम मैच

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल