Home » राजनीति » उपचुनाव नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, नंदीग्राम-रेजीनगर से TMC ने उतारे प्रत्याशी

उपचुनाव नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, नंदीग्राम-रेजीनगर से TMC ने उतारे प्रत्याशी

Mamata Banerjee Bypoll:

Mamata Banerjee Bypoll: पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खुद चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लग गया है। कालीघाट तृणमूल ने दोनों सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।

Mamata Banerjee Bypoll: नंदीग्राम से संचिता प्रधान को टिकट-

कालीघाट तृणमूल ने पूर्व मेदिनीपुर जिले की हाईप्रोफाइल नंदीग्राम सीट से संचिता प्रधान (दे) को उम्मीदवार बनाया है। वहीं मुर्शिदाबाद जिले की रेजीनगर सीट से रबिउल आलम चौधरी को टिकट दिया गया है। उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही नंदीग्राम या रेजीनगर से ममता बनर्जी के चुनाव लड़ने की लंबे समय से चल रही अटकलें खत्म हो गई हैं।

Mamata Banerjee Bypoll: 6 अक्टूबर को होगा मतदान-

दोनों विधानसभा सीटों पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव के लिए मतदान होगा। तृणमूल कांग्रेस के दोनों धड़ों के बीच पार्टी के चुनाव चिह्न को लेकर जारी विवाद के बीच कालीघाट खेमे ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। कांग्रेस ने दोनों सीटों के लिए शुक्रवार को ही अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए थे।

शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफे से खाली हुई नंदीग्राम सीट-

इस साल मई में हुए विधानसभा चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम और कोलकाता की भवानीपुर सीट से जीत दर्ज की थी। नियम के मुताबिक उन्हें एक सीट छोड़नी थी। शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट से इस्तीफा दिया, जिसके बाद यहां उपचुनाव की स्थिति बनी।

रेजीनगर सीट भी हुई खाली-

मुर्शिदाबाद जिले की रेजीनगर सीट पर भी इस्तीफे के कारण उपचुनाव हो रहा है। आम जनता उन्नयन पार्टी के अध्यक्ष हुमायूं कबीर ने विधानसभा चुनाव में रेजीनगर और नाउदा दोनों सीटों से जीत हासिल की थी। बाद में उन्होंने रेजीनगर सीट से इस्तीफा दे दिया, जिसके चलते यहां उपचुनाव कराया जा रहा है।

ममता के नहीं उतरने पर ऋतब्रत गुट का तंज-

उपचुनाव के बीच तृणमूल कांग्रेस दो धड़ों में बंटी हुई है। एक तरफ ममता बनर्जी समर्थित कालीघाट तृणमूल है, जबकि दूसरी ओर ऋतब्रत बनर्जी समर्थक धड़ा खुद को असली तृणमूल कांग्रेस बता रहा है। ऋतब्रत गुट ने पहले कहा था कि अगर ममता बनर्जी चुनाव मैदान में उतरती हैं तो वह अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगा। हालांकि, अब कालीघाट तृणमूल ने ममता के बजाय संचिता प्रधान को नंदीग्राम से उम्मीदवार बनाया है।

मदन मित्रा ने कसा तंज-

उम्मीदवारों की घोषणा के बाद ऋतब्रत गुट के विधायक मदन मित्रा ने कालीघाट खेमे पर तंज कसा। उन्होंने दावा किया कि नंदीग्राम में जीत का अंतर 50 हजार वोट तक हो सकता है। मदन मित्रा ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी 50 हजार वोट से जीत सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के सामने संचिता या बंचिता कोई फैक्टर नहीं हैं।

नंदीग्राम में मुकाबला होगा दिलचस्प-

ममता बनर्जी के चुनाव मैदान में नहीं उतरने के बाद अब नंदीग्राम उपचुनाव में मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। भाजपा, कांग्रेस और तृणमूल के अलग-अलग धड़ों की गतिविधियों के बीच 6 अक्टूबर का चुनाव पश्चिम बंगाल की राजनीति के लिए अहम माना जा रहा है

यह भी पढ़े- BRICS में शिक्षा से रोजगार तक नई राह, भारत ने तय किया ज्ञान और तकनीक का एजेंडा