ख़बर का असर

Home » मध्य प्रदेश » खजुराहो से सवाई माधौपुर तक नई रेलवे लाइन की मांग, सांसद ने रेल मंत्री से मुलाकात की

खजुराहो से सवाई माधौपुर तक नई रेलवे लाइन की मांग, सांसद ने रेल मंत्री से मुलाकात की

Bharat Meet Ashwini: खजुराहो से सवाई माधौपुर तक नई रेलवे लाइन को लेकर सांसद भारत सिंह कुशवाह ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर औपचारिक मांग रखी है। सांसद ने रेल मंत्री को पत्र सौंपते हुए खजुराहो–झांसी रेल सुविधा को आगे बढ़ाकर करैरा, शिवपुरी, पोहरी और श्योपुर के रास्ते सवाई माधौपुर तक जोड़ने का प्रस्ताव दिया।

यात्रियों को मिलेगी सुविधा, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि वर्तमान में खजुराहो से झांसी तक रेल सुविधा उपलब्ध है, लेकिन यदि इस मार्ग को सवाई माधौपुर तक विस्तारित किया जाता है तो इससे यात्रियों की आवाजाही आसान होगी। साथ ही मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और राजस्थान को जोड़ने वाला करीब 450 किलोमीटर का पर्यटन सर्किट विकसित हो सकेगा।

Bharat Meet Ashwini: रिजर्व और धार्मिक स्थलों को सीधा रेल कनेक्शन

सांसद ने बताया कि फिलहाल पर्यटक पन्ना टाइगर रिजर्व, खजुराहो के मंदिर और ओरछा में राम राजा मंदिर के दर्शन के बाद लौट जाते हैं। लेकिन यदि झांसी से सवाई माधौपुर तक रेल लाइन बिछाई जाती है, तो पर्यटक शिवपुरी और श्योपुर होते हुए कूनो नेशनल पार्क पहुंच सकेंगे और वहां से आसानी से सवाई माधौपुर जा सकेंगे।

झांसी–श्योपुर रेल सर्वे पूरा, डीपीआर की मांग

भारत सिंह कुशवाह ने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि झांसी से श्योपुर रेलवे लाइन के लिए सर्वे कार्य पहले ही पूरा हो चुका है। उन्होंने रेल मंत्री से आग्रह किया कि जल्द से जल्द इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराई जाए, ताकि इस महत्वपूर्ण रेल परियोजना का मार्ग प्रशस्त हो सके।

Bharat Meet Ashwini: तीन राज्यों को जोड़ने वाला रणनीतिक रेल कॉरिडोर

इस प्रस्तावित रेल लाइन के जरिए मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और राजस्थान के बीच सीधा रेल संपर्क स्थापित होगा। इससे न सिर्फ पर्यटन, बल्कि स्थानीय व्यापार, रोजगार और क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

ये भी पढ़े… असम में सड़क‑पुल विकास को बड़ी रफ्तार, केंद्र ने 747 करोड़ की परियोजनाओं को दी मंजूरी

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल