ख़बर का असर

Home » मध्य प्रदेश » “जगद्गुरु श्री राजेंद्रदास जी ने राष्ट्र और समाज के लिए कर्म का संदेश, गौ कथा का शुभारंभ”

“जगद्गुरु श्री राजेंद्रदास जी ने राष्ट्र और समाज के लिए कर्म का संदेश, गौ कथा का शुभारंभ”

Mp News: बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में श्री रेवासा धाम एवं श्री वृंदावन धाम के पावन सानिध्य में मलूक पीठाधीश्वर श्री राजेंद्रदास जी महाराज द्वारा गौ कथा एवं गौ आधारित प्राकृतिक खेती विषय पर दिव्य कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर संतों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

गौ कथा समाज और राष्ट्र को दिशा देने वाली : उप मुख्यमंत्री

मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि पूज्य महाराज श्री का रीवा आगमन क्षेत्र के लिए सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि महाराज श्री की अमृतवाणी से प्रवाहित कथा की रसधारा गौसंरक्षण, गौ आधारित प्राकृतिक खेती और सनातन मूल्यों को सशक्त मार्गदर्शन प्रदान करेगी।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि रीवा के लक्ष्मणबाग में एक हजार बेसहारा गौवंश के लिए गौशाला तथा बसामन मामा क्षेत्र में 10 हजार गौवंश के संरक्षण की व्यवस्था की गई है। वर्तमान में हिनौती धाम में 25 हजार गौवंश संरक्षण हेतु व्यापक व्यवस्थाएं विकसित की जा रही हैं।

Mp News: गौ आधारित प्राकृतिक खेती ही भविष्य का मार्ग

राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि गौमाता के गोबर और गौमूत्र से बने जीवामृत, बीजामृत जैसे उत्पाद भूमि की उर्वरता बढ़ाते हैं, जबकि रासायनिक खाद धरती और मानव स्वास्थ्य दोनों को नुकसान पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि धरती का स्वास्थ्य सुरक्षित रहेगा, तभी मानव समाज स्वस्थ रह सकेगा।

गौमाता से चारों पुरुषार्थों की प्राप्ति

कथा के दौरान श्री राजेंद्रदास जी महाराज ने गौमाता को धर्म की जननी बताते हुए कहा कि गौ सेवा से धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष—चारों पुरुषार्थों की प्राप्ति संभव है। उन्होंने कहा कि यदि भारत की शिक्षा, चिकित्सा और कृषि व्यवस्था गौ आधारित मॉडल पर स्थापित हो जाए, तो भारत विश्व में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर सकता है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में गौधाम निर्माण का आह्वान करते हुए कहा कि इससे युग परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त होगा।

Mp News: संतों ने की गौसेवा प्रयासों की सराहना

कार्यक्रम में संत श्री संतोषदास (सतुआ बाबा) ने कहा कि रीवा का नेतृत्व सेवक भाव से कार्य कर रहा है। वहीं राजगुरु बद्री प्रपन्नाचार्य ने गौसेवा को क्षेत्र के लिए शुभ संकेत बताया। कार्यक्रम में विधायक देवतालाब श्री गिरीश गौतम, विधायक मनगवां इंजी. नरेन्द्र प्रजापति, नगर निगम अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय सहित अनेक जनप्रतिनिधि, संतगण और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे

ये भी पढ़े… खजुराहो से सवाई माधौपुर तक नई रेलवे लाइन की मांग, सांसद ने रेल मंत्री से मुलाकात की

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल