ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » डिप्टी सीएम ने किया मूर्ति स्थल का उद्घाटन, कुछ दिन बाद ही चोर ले उड़ा स्टील का गेट, CCTV आया सामने

डिप्टी सीएम ने किया मूर्ति स्थल का उद्घाटन, कुछ दिन बाद ही चोर ले उड़ा स्टील का गेट, CCTV आया सामने

Ghaziabad News

Ghaziabad News: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में महापुरुषों की मूर्ति स्थल से चोरी की घटना सामने आई है। यह वही स्थान है जिसका उद्घाटन हाल ही में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया था। उद्घाटन के कुछ दिनों बाद ही बेखौफ चोर यहां लगा मुख्य स्टील का गेट चोरी कर ले गया। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक युवक मूर्ति स्थल के पास टहलता हुआ आता है। फिर वो वहां लगे स्टील के मुख्य गेट के पेच खोलकर निकलता है और फिर उसे वहां लगी मूर्तियों के पीछे छुपा देता है। जिससे किसी को तुरंत शक ना हो। कुछ देर बाद वह स्टील के इस भरी भरकम गेट को साथ लाये बोरे में भरता है और आराम से वहां से निकल जाता है। पूरी घटना में रिकॉर्ड हो गई।

ghaziabad

सुबह जब स्थानीय लोग वहां से गुजरे तो मूर्ति स्थल का मुख्य द्वार गायब मिला। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास पूछताछ के बाद सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया है। जिसमें चोरी की पूरी वारदात साफ़ नजर आ रही है। स्थानीय लोगों में क्षेत्र की पुलिसिंग के प्रति काफी नाराजगी है। उनका कहना है कि जिस मूर्ति स्थल का हाल ही में डिप्टी सीएम ने उद्घाटन किया हो वहां कुछ दिन बाद ही चोरी हो जाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।

मामले में एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि घटना संज्ञान में आई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Report By: विभु मिश्रा

ये भी पढ़े… वंदे मातरम पर मुस्लिम लीग का भड़काऊ बयान कहा- ‘देश के मुसलमानों को हिन्दू बनाने की तैयारी’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल