ख़बर का असर

Home » नई दिल्ली » दिल्ली में बदला मेट्रो स्टेशन का नाम, ‘उद्योग भवन’ अब बना ‘सेवा तीर्थ भवन’

दिल्ली में बदला मेट्रो स्टेशन का नाम, ‘उद्योग भवन’ अब बना ‘सेवा तीर्थ भवन’

दिल्ली से एक अहम प्रशासनिक बदलाव की खबर सामने आई है। राजधानी के उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का नाम अब बदलकर ‘सेवा तीर्थ भवन’ कर दिया गया है। नए कार्यालय से ही प्रधानमंत्री ने कई अहम घोषणाएं भी कीं। लखपति दीदी योजना का लक्ष्य बढ़ाकर 6 करोड़ महिलाओं तक पहुंचाने का ऐलान। स्टार्ट अप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0 को मंजूरी।

Delhi metro: दिल्ली से एक अहम प्रशासनिक बदलाव की खबर सामने आई है। राजधानी के उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का नाम अब बदलकर ‘सेवा तीर्थ भवन’ कर दिया गया है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इसकी जानकारी दी। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए सरकारी परिसर ‘सेवा तीर्थ’ और ‘कर्तव्य भवन’ का उद्घाटन किया था। उसी के बाद यह नाम परिवर्तन किया गया है। सरकार का कहना है कि यह बदलाव प्रशासन को “सेवा की भावना” से जोड़ने की दिशा में एक प्रतीकात्मक कदम है।

Delhi metro: प्रधानमंत्री कार्यालय अब ‘सेवा तीर्थ’ में

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) अब साउथ ब्लॉक से नए सरकारी परिसर ‘सेवा तीर्थ’ में शिफ्ट हो गया है। इस नए भवन में प्रधानमंत्री कार्यालय के साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और कैबिनेट सचिवालय भी संचालित होंगे। सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत बने इस परिसर को आधुनिक तकनीक, डिजिटल सुविधाओं और पर्यावरण अनुकूल ढांचे के साथ तैयार किया गया है। सरकार का दावा है कि इससे कामकाज की गति और पारदर्शिता दोनों में सुधार होगा।

नए परिसर से बड़े फैसले

Delhi metro: नए कार्यालय से ही प्रधानमंत्री ने कई अहम घोषणाएं भी कीं। लखपति दीदी योजना का लक्ष्य बढ़ाकर 6 करोड़ महिलाओं तक पहुंचाने का ऐलान। स्टार्ट अप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0 को मंजूरी। एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड की राशि 1 लाख करोड़ से बढ़ाकर 2 लाख करोड़ रुपये। PM राहत स्कीम के तहत सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को डेढ़ लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा। सरकार का कहना है कि ये फैसले किसानों, युवाओं और महिलाओं को सीधे लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से लिए गए हैं। कुल मिलाकर, ‘उद्योग भवन’ से ‘सेवा तीर्थ भवन’ तक का यह बदलाव सिर्फ नाम का नहीं, बल्कि प्रशासनिक सोच में परिवर्तन का संदेश भी माना जा रहा है।

 

ये भी पढ़े: दिल्ली को 51 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की सौगात, कुल संख्या 370 पहुंची

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल