ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » भारत की जीत पर शोएब अख्तर का बड़ा कबूलनामा, बोले- पाकिस्तान बहुत पीछे

भारत की जीत पर शोएब अख्तर का बड़ा कबूलनामा, बोले- पाकिस्तान बहुत पीछे

Shoaib Akhtar’s statement: आईसीसी वर्ल्ड कप में भारत के हाथों पाकिस्तान की करारी हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख्तर ने भारतीय और पाकिस्तानी क्रिकेट की तुलना करते हुए तीखा बयान दिया है। अख्तर ने कहा कि भारत आधुनिक क्रिकेट में पाकिस्तान से कहीं आगे निकल चुका है और जो क्रिकेट पाकिस्तान खेल रहा है, वह आज के दौर की मांगों के अनुरूप नहीं है।

भारत ने वर्ल्ड कप में दिखाई ताकत

भारत ने वर्ल्ड कप मुकाबले में पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज़ में हराकर अपनी श्रेष्ठता साबित कर दी। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने न सिर्फ अंक तालिका में बढ़त बनाई, बल्कि यह भी दिखा दिया कि उसकी तैयारी, रणनीति और मानसिक मजबूती पाकिस्तान से कई कदम आगे है।

Shoaib Akhtar’s statement: भारत खेल रहा आने वाले 50 साल का क्रिकेट

शोएब अख्तर ने भारत की तारीफ करते हुए कहा कि टीम इंडिया भविष्य की क्रिकेट खेल रही है। उनके मुताबिक, भारत की सोच, फिटनेस लेवल और टीम मैनेजमेंट इतना मजबूत है कि वह अगले 50 से 100 वर्षों तक विश्व क्रिकेट पर राज कर सकता है।

भारत को रोकना बेहद मुश्किल

अख्तर ने साफ शब्दों में कहा कि मौजूदा समय में अगर कोई टीम भारत को वर्ल्ड कप में रोक सकती है, तो वह शायद इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया ही हो सकती है। पाकिस्तान फिलहाल उस स्तर पर नहीं है कि वह भारत को कड़ी चुनौती दे सके।

Shoaib Akhtar’s statement: पाकिस्तानी गेंदबाज़ी पर कसा तंज

पाकिस्तान की गेंदबाज़ी पर सवाल उठाते हुए अख्तर ने कहा कि सिर्फ बल्लेबाज़ी में 20-25 रन जोड़ना काफी नहीं है। उन्होंने तेज़ गेंदबाज़ शाहीन अफरीदी को लेकर तंज कसते हुए कहा कि जब कोई गेंदबाज़ 125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाल रहा हो, तो उससे विकेट निकालने की उम्मीद करना मुश्किल है।

भारत के खिलाफ मुकाबले में नहीं दिखी फाइट

अख्तर ने माना कि भारत के खिलाफ खेले गए वर्ल्ड कप मैच में पाकिस्तानी टीम कहीं भी मुकाबले में नज़र नहीं आई। उन्होंने कहा कि अगर फाइट करके हारते तो इतना दुख नहीं होता, लेकिन मैदान पर संघर्ष की कमी साफ दिखाई दी।

Shoaib Akhtar’s statement: पाकिस्तान क्रिकेट सिस्टम पर फिर सवाल

शोएब अख्तर का यह बयान एक बार फिर पाकिस्तान क्रिकेट के ढांचे, चयन नीति और आधुनिक क्रिकेट के साथ तालमेल न बैठा पाने की गंभीर समस्या को उजागर करता है। उनका मानना है कि जब तक सिस्टम में सुधार नहीं होगा, तब तक पाकिस्तान को भारत जैसी टीमों से लगातार हार झेलनी पड़ेगी।

ये भी पढ़े… विधानसभा सत्र से पहले फोन पर अफसरों को निर्देश, जनता दर्शन में सख्त दिखे केशव मौर्य

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल