ख़बर का असर

Home » जॉब - एजुकेशन » सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा का पहला दिन शुरू, छात्रों में उत्साह और हल्की घबराहट

सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा का पहला दिन शुरू, छात्रों में उत्साह और हल्की घबराहट

10वीं बोर्ड परीक्षा का पहला दिन देशभर में शुरू हुआ। छात्रों में उत्साह और हल्की चिंता दोनों देखने को मिली। अभिभावक बच्चों का हौसला बढ़ा रहे थे। प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों पर सभी सुरक्षा और नियम सुनिश्चित किए।
परीक्षा का पहला दिन: उत्साह और हल्की चिंता

CBSE 10th Exam: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई हैं। सुबह से ही छात्र परीक्षा को लेकर उत्साहित और थोड़े नर्वस नजर आए। केंद्रीय विद्यालय, गोले मार्केट में परीक्षा शुरू होने से पहले छात्रों की लंबी कतार देखने को मिली।

गणित पेपर को लेकर छात्र थोड़े नर्वस

छात्रों में पेपर को लेकर मिश्रित भावनाएं दिखाई दीं उत्सुकता भी और तनाव भी। एक छात्र ने कहा, “यह मेरा पहला बोर्ड पेपर है, इसलिए थोड़ी घबराहट हो रही है, लेकिन मैं खुश भी हूं।” वहीं एक अन्य छात्र ने बताया, “तैयारी पूरी है, फिर भी थोड़ा नर्वस महसूस कर रहा हूं।”

परीक्षा का पहला दिन: उत्साह और हल्की चिंता
परीक्षा का पहला दिन: उत्साह और हल्की चिंता

शहर के अन्य परीक्षा केंद्रों पर भी यही माहौल रहा। सर्वोदय कन्या बाल विद्यालय, तुगलकाबाद में अलग-अलग स्कूलों के छात्र परीक्षा देने आए। एक छात्र ने कहा, “मंगलवार को 10वीं बोर्ड का गणित पेपर है। तैयारी अच्छी है, लेकिन घबराहट भी है।” वहीं एक अन्य छात्र ने आत्मविश्वास के साथ कहा, “हमने अच्छी तरह से पढ़ाई की है, सब ठीक होगा।”

CBSE 10th Exam: प्रशासन ने सुनिश्चित की परीक्षा की सुचारू व्यवस्था

नोएडा के एक परीक्षा केंद्र पर पहुंचे छात्र ने कहा, “मैंने सैंपल पेपर सॉल्व किए हैं। मेरी मैथ्स थोड़ी कमजोर है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि मैं लगभग 70 मार्क्स हासिल कर लूंगा।”

CBSE 10th Exam: परीक्षा का पहला दिन: उत्साह और हल्की चिंता
परीक्षा का पहला दिन: उत्साह और हल्की चिंता

परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भीड़ भी देखी गई, जो अपने बच्चों को हौसला दे रहे थे। प्रशासन ने परीक्षा को सुचारू रूप से चलाने के लिए विशेष इंतजाम किए। छात्रों के प्रवेश से लेकर सभी दिशा-निर्देशों के पालन तक सख्ती बरती गई।

पहले दिन का माहौल उत्साह, उम्मीद और हल्की चिंता से भरा रहा। छात्रों ने बताया कि वे इस महत्वपूर्ण परीक्षा के लिए गंभीर हैं, लेकिन आत्मविश्वास बनाए हुए हैं। कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा छात्रों के शैक्षणिक भविष्य को दिशा देने वाला अहम पड़ाव मानी जाती है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल