Education Reforms in UP: उत्तर प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में सरकार के प्रयास लगातार जमीन पर नजर आ रहे हैं। ऑपरेशन कायाकल्प के माध्यम से प्रदेश के बेसिक विद्यालयों की भौतिक और शैक्षणिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। स्कूलों में बेहतर भवन, स्वच्छ परिसर, आधुनिक सुविधाएं और अनुकूल शैक्षणिक वातावरण तैयार किया गया है, जिससे बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास को भी गति मिली है।
अटल आवासीय विद्यालयों में वर्ल्ड क्लास सुविधाएं
सरकार द्वारा संचालित अटल आवासीय विद्यालयों में निराश्रित एवं श्रमिक वर्ग के बच्चों के लिए वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। आधुनिक कक्षाएं, छात्रावास, खेल सुविधाएं और सुरक्षित वातावरण इन विद्यालयों की पहचान बन चुके हैं। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक या सामाजिक स्थिति किसी भी बच्चे की शिक्षा में बाधा न बने।
Education Reforms in UP: पीएम-अजय योजना से अनुसूचित जाति छात्रों को संबल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय) के तहत प्रदेश में नए अनुसूचित जाति छात्रावासों का निर्माण किया जा रहा है। इन छात्रावासों में 50 से 100 बेड की क्षमता के साथ सुरक्षित आवास, अध्ययन कक्ष, पुस्तकालय और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इनमें 70 प्रतिशत सीटें एससी-एसटी छात्रों के लिए आरक्षित हैं, जिससे जरूरतमंद विद्यार्थियों को सीधा लाभ मिल रहा है।

सुरक्षित आवास, समान अवसर
इन पहलों के जरिए सरकार जरूरतमंद विद्यार्थियों को न सिर्फ सुरक्षित आवास दे रही है, बल्कि उन्हें समान शैक्षणिक अवसर भी उपलब्ध करा रही है। इससे छात्र निर्बाध रूप से पढ़ाई कर सकें और भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकें। शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक समावेशन को भी इन योजनाओं से बल मिल रहा है।
Education Reforms in UP: ‘सबका साथ, सबका विकास’ का सशक्त उदाहरण
ऑपरेशन कायाकल्प, अटल आवासीय विद्यालय और पीएम-अजय योजना मिलकर उत्तर प्रदेश में शिक्षा का मजबूत आधार तैयार कर रहे हैं। यह पहल ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प को जमीन पर उतारते हुए आने वाली पीढ़ी के लिए उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर रही है।
ये भी पढ़े… अमेरिका-ईरान की दूसरी वार्ता आज, नाकामी पर बड़े नतीजे- ट्रम्प ने चेताया






