ख़बर का असर

Home » Diplomacy » Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव 2026 का ऐलान: जानें किन राज्यों में कब है वोटिंग?

Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव 2026 का ऐलान: जानें किन राज्यों में कब है वोटिंग?

Rajya Sabha Election: भारत के चुनाव आयोग ने राज्यसभा की खाली होने जा रही सीटों को भरने के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। अप्रैल 2026 में जिन सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनकी जगह नए प्रतिनिधि चुनने के लिए देश के 10 राज्यों में कुल 37 सीटों पर चुनाव कराया जाएगा।चुनाव की घोषणा के साथ ही अलग-अलग राज्यों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और सभी प्रमुख दल संभावित उम्मीदवारों के नाम तय करने में जुट गए हैं।

कब-कब होगी चुनाव प्रक्रिया

  • राज्यसभा चुनाव का पूरा कार्यक्रम तय कर दिया गया है और सभी चरण मार्च के मध्य तक पूरे कर लिए जाएंगे।
  • अधिसूचना जारी:  26 फरवरी 2026
  • नामांकन की अंतिम तारीख:  5 मार्च 2026
  • नामांकन पत्रों की जांच:  6 मार्च 2026
  • नाम वापस लेने की आखिरी तारीख:  9 मार्च 2026
  • मतदान:  16 मार्च 2026 (सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक)
  • मतगणना:  16 मार्च 2026 (शाम 5 बजे से)
  • पूरी प्रक्रिया समाप्त:  20 मार्च 2026
  • मतदान और मतगणना दोनों एक ही दिन कराए जाएंगे।
  • Rajya Sabha Election: इन राज्यों की सीटों पर होगा चुनाव

यह चुनाव महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, असम, छत्तीसगढ़, हरियाणा, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश की सीटों के लिए आयोजित किया जाएगा। इन राज्यों से राज्यसभा के कई सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो रहा है, इसलिए नई नियुक्ति के लिए चुनाव आवश्यक है।

Rajya Sabha Election: महाराष्ट्र से रिटायर होने वाले सदस्य

महाराष्ट्र की सीटों पर चुनाव खासा अहम माना जा रहा है। यहां जिन नेताओं का कार्यकाल पूरा हो रहा है, उनमें शामिल हैं:डॉ. भगवत कराड, डॉ. फौजिया खान, प्रियंका चतुर्वेदी, शरद पवार, धैर्यशील पाटिल, रजनी पाटिल और रामदास अठावले।

Rajya Sabha Election: अन्य राज्यों के प्रमुख रिटायर सदस्य

  • ओडिशा:  ममता मोहंता, मुजीबुल्ला खान, सुजीत कुमार, निरंजन बिशी
  • तमिलनाडु:  एन.आर. एलंगो, पी. सेल्वारासु, एम. थम्बिदुरई, तिरुची सिवा, कनिमोझी, जी.के. वासन
  • पश्चिम बंगाल:  साकेत गोखले, ऋतब्रत बनर्जी, बिकाश भट्टाचार्य, मौसम नूर, सुब्रत बक्शी
  • असम:  रामेश्वर तेली, भुवनेश्वर कलिता, अजीत भुइयां
  • बिहार:  अमरेंद्र धारी सिंह, प्रेम चंद गुप्ता, रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा, हरिवंश सिंह
  • छत्तीसगढ़:  तेजपाल सिंह तुलसी, फूलो देवी नेताम
  • हरियाणा:  किरण चौधरी, राम चंदर जांगड़ा
  • हिमाचल  प्रदेश:  इंदु बाला गोस्वामी
  • तेलंगाना:  अभिषेक मनु सिंघवी, के.आर. सुरेश रेड्डी

Rajya Sabha Election:राजनीतिक हलचल तेज

चुनाव कार्यक्रम सामने आने के बाद सभी दलों ने अपने-अपने राज्यों में रणनीति बनानी शुरू कर दी है। कई राज्यों में सीटों का समीकरण दिलचस्प रहने की संभावना है, इसलिए उम्मीदवारों के चयन को लेकर बैठकों का दौर तेज हो गया है।जहां सत्ताधारी दल अपनी सीटें बचाने की कोशिश करेंगे, वहीं विपक्षी दल नए समीकरण बनाकर अधिक से अधिक सीटें जीतने की रणनीति तैयार कर रहे हैं।राज्यसभा में संख्या बल किसी भी सरकार के लिए महत्वपूर्ण होता है, खासकर उन विधेयकों के लिए जिन्हें संसद के दोनों सदनों से मंजूरी चाहिए। ऐसे में इन 37 सीटों का चुनाव आने वाले समय में राजनीतिक संतुलन को प्रभावित कर सकता है।मार्च में होने वाला यह राज्यसभा चुनाव कई राज्यों के राजनीतिक समीकरण तय करेगा। उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही आने वाले दिनों में चुनावी माहौल और गर्म होने की संभावना है। 16 मार्च को मतदान और उसी दिन मतगणना के बाद तस्वीर साफ हो जाएगी कि राज्यसभा में किन दलों की स्थिति मजबूत होती है।

ये भी पढ़े: देर रात यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, योगी सरकार ने 2 IAS और 6 PCS अधिकारियों के किए तबादले, देखें लिस्ट

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल