ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » आज परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा, CM योगी ने भेजा था शुभकामनाओं का संदेश

आज परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा, CM योगी ने भेजा था शुभकामनाओं का संदेश

आज उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं का पहला दिन संपन्न हो गया। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने लखनऊ में बनाए गए राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया था।
cm yogi

UP Board Exams 2026: आज उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं का पहला दिन संपन्न हो गया। परीक्षा से ठीक पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी थीं और उनके हौसले को बढ़ाया था।

CM योगी का संदेश

सीएम योगी ने अपने पोस्ट में लिखा था, “मेरे प्रिय विद्यार्थियों, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं कल से प्रारंभ हो रही हैं। आप सभी को मेरा शुभाशीष। परीक्षाएं केवल आपकी शैक्षणिक योग्यता का मूल्यांकन नहीं हैं, बल्कि यह आपके धैर्य, अनुशासन और आत्मविश्वास की भी परीक्षा है। पूर्ण विश्वास है कि आपने वर्ष भर जो कठिन परिश्रम किया है, उसका सकारात्मक परिणाम आप सभी को अवश्य प्राप्त होगा। माँ सरस्वती की कृपा आप सभी पर बनी रहे।”

UP Board Exams 2026: परीक्षार्थियों की संख्या और केंद्र

आज कुल 333 परीक्षा केंद्रों पर 1,95,836 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। हाईस्कूल (कक्षा 10) में 94,393 संस्थागत और 158 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल थे, जबकि इंटरमीडिएट (कक्षा 12) में 96,744 संस्थागत और 4,541 व्यक्तिगत परीक्षार्थी पंजीकृत थे।

हेल्पलाइन और संपर्क

UP Board Exams 2026: माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने लखनऊ में बनाए गए राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया था। परीक्षा से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए परीक्षार्थी टोल-फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं: 18001806607 / 18001806608, माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज: 18001805310 / 18001805312, ईमेल: upmspexam2026@gmail.com व्हाट्सएप: 9235822913.

 

ये भी पढ़ें: वंदे मातरम् का अपमान देशद्रोह के बराबर, SP को RSS शाखाओं में जाने की सलाह

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल