ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » मेरठ में हाई अलर्ट: पीएम मोदी के दौरे से पहले सीएम योगी का सख्त निरीक्षण

मेरठ में हाई अलर्ट: पीएम मोदी के दौरे से पहले सीएम योगी का सख्त निरीक्षण

मेरठ में हाई अलर्ट: पीएम मोदी के दौरे से पहले सीएम योगी का सख्त निरीक्षण

Namo Bharat Train: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार दोपहर मेरठ पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित दौरे से पहले तैयारियों का व्यापक जायजा लिया। उनका हेलीकॉप्टर शताब्दी नगर मेट्रो स्टेशन के पीछे बने हेलीपैड पर उतरा, जहां भाजपा जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।सीएम योगी ने सबसे पहले शताब्दी नगर स्टेशन का निरीक्षण किया। यहां सुरक्षा व्यवस्था, वीआईपी मूवमेंट, पार्किंग और यातायात प्रबंधन की स्थिति को परखा गया। इसके बाद उन्होंने मेरठ साउथ स्टेशन का दौरा किया और अधिकारियों से तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली।अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।मुख्यमंत्री इसके बाद मोहिउद्दीनपुर स्थित प्रस्तावित जनसभा स्थल पहुंचे। यहां मंच व्यवस्था, दर्शक दीर्घा, बैरिकेडिंग, प्रवेश और निकास मार्गों का बारीकी से निरीक्षण किया गया।सभा स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, बिजली और बैठने की व्यवस्था को लेकर विशेष निर्देश जारी किए गए। अधिकारियों को तय समय सीमा में सभी तैयारियां पूरी करने के आदेश दिए गए।

रैली स्थल एसपीजी के हवाले, बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा

प्रधानमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए रैली स्थल को एसपीजी ने अपने नियंत्रण में ले लिया है।
प्रथम सुरक्षा घेरा: एसपीजी
द्वितीय घेरा: सादी वर्दी में पुलिस
तृतीय घेरा: पीएसी और अर्द्धसैनिक बल
इसके अलावा आरएएफ और अन्य केंद्रीय बलों को भी तैनात किया गया है। करीब आठ हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एडीजी, कमिश्नर, डीआईजी, डीएम और एसएसपी ने संयुक्त ब्रीफिंग कर भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा प्रोटोकॉल की जानकारी दी।

Namo Bharat Train: शहर में ट्रैफिक डायवर्जन और बैरिकेडिंग

प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए शहर के प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग और चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है। ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया गया है, ताकि आम जनता को कम से कम असुविधा हो और वीआईपी मूवमेंट सुचारू रहे। रेलवे स्टेशनों और रैली स्थल के आसपास रिजर्व पुलिस बल भी तैनात रहेगा।

Namo Bharat Train: सज गया मेरठ, स्टेशन और शहर में खास तैयारियां

प्रधानमंत्री के स्वागत में शताब्दी नगर और मेरठ साउथ स्टेशन को अंदर और बाहर से सजाया गया है। शहर के कई प्रमुख स्थलों पर स्वागत बैनर और होर्डिंग लगाए गए हैं सीएम योगी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे, जिसमें सुरक्षा, यातायात, भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन व्यवस्था पर विशेष चर्चा होगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि हर विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करे।

रिहर्सल और अंतिम तैयारियां

रैली से एक दिन पहले सुरक्षा रिहर्सल भी की जा रही है। मंच के आसपास ड्यूटी करने वाले जवानों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के सुरक्षा काफिले की अंतिम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर मेरठ प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निरीक्षण के बाद तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सुरक्षा, ट्रैफिक और जनसभा की व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

ये भी पढ़े: क्या रोबोट्स का भी होता है पेटेंट राइट्स? AI समिट के रोबोट डॉग से उठा बड़ा सवाल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल