ख़बर का असर

Home » नई दिल्ली » दिल्ली से बड़ी खबर! लाल किला और दिल्ली सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तानी ग्रुप से आया E-mail

दिल्ली से बड़ी खबर! लाल किला और दिल्ली सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तानी ग्रुप से आया E-mail

लाल किला और दिल्ली सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी

Breaking News: राष्ट्रीय राजधानी में आज सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब ऐतिहासिक धरोहर लाल किला और दिल्ली सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला। यह धमकी एक खालिस्तानी ग्रुप के नाम से भेजी गई है। बम से उड़ाने की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तत्काल सक्रिय हो गईं और दोनों परिसरों में व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। लाल किला परिसर को खाली कराया गया और अंदर-बाहर सघन चेकिंग शुरू की गई।

वहीं दिल्ली सचिवालय में मौजूद कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकलने के निर्देश दिए गए। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड भी जांच में जुट गए, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। दिल्ली पुलिस के अनुसार लाल किला और सचिवालय में तलाशी के दौरान कुछ नहीं मिला है। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए खाली करा दिया गया है। ईमेल कहां से आया है, इसके बारे में पता लगाया जा रहा है। साइबर सेल की टीमें जांच में जुट गई हैं और सुरक्षा एजेंसी भी जांच कर रही है। हालात पर पूरी नजर रखी जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, साइबर सेल को अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि यह किसी की शरारत है या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है।

फिलहाल, कहीं से भी संदिग्ध वस्तु की बरामदगी नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता बरत रही हैं। सोमवार सुबह भी राजधानी के दो प्रमुख स्कूलों, धौला कुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड स्थित एय फोर्स बाल भारती स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। ईमेल के जरिए मिली इस सूचना के बाद पुलिस और दिल्ली फायर सर्विस की टीम तुरंत स्कूल परिसरों में पहुंची और छात्रों व स्टाफ को सुरक्षित निकालकर तलाशी अभियान चलाया, हालांकि वहां से भी कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। पिछले कुछ दिनों में राजधानी के कई शिक्षण संस्थानों को इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं।

आपको बता दें कि हाल ही में द्वारका स्थित सीआरपीएफ पब्लिक स्कूल, सेंट थॉमस स्कूल और पश्चिम एन्क्लेव के डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल को भी ईमेल के जरिए बम की धमकी दी गई थी। जांच के बाद उन धमकियों को फर्जी करार दिया गया था।

ये भी पढ़े… मुरादाबाद में खजूर की ‘पैकेजिंग’ का काला सच आया सामने! फूड विभाग की छापेमारी में सस्ती खजूर को महंगे ब्रांड में बेचने का खुलासा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल