Breaking News
Home » राष्ट्रीय » 10 अक्टूबर के प्रदर्शन पर पुलिस की रोक, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था का हवाला देकर CJP को नहीं मिली मंजूरी

10 अक्टूबर के प्रदर्शन पर पुलिस की रोक, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था का हवाला देकर CJP को नहीं मिली मंजूरी

CJP Protest
CJP Protest

Delhi CJP Protest: चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बीच टकराव की स्थिति बन गई है। CJP के सह-संयोजक सौरभ दास ने बुधवार को जंतर मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति लेने के लिए संसद मार्ग थाने में आवेदन किया था। हालांकि, पुलिस ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए इस आवेदन को मंजूरी नहीं दी। इसके बावजूद CJP ने प्रदर्शन रद्द करने से इनकार कर दिया है।पार्टी का कहना है कि 10 अक्टूबर को देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले युवाओं को अगर जंतर मंतर जाने से रोका गया, तो वे जहां भी रोके जाएंगे, वहीं सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करेंगे।

Delhi CJP Protest: जंतर मंतर नहीं पहुंचे तो वहीं होगा प्रदर्शन

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस का कहना है कि नई दिल्ली इलाके में धारा 163 लागू है। त्योहारों का सीजन चल रहा है और राजधानी में पहले से ही कई राजनीतिक गतिविधियां हो रही हैं। ऐसे में जंतर मंतर पर बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की अनुमति देना सुरक्षा की दृष्टि से उचित नहीं माना जा रहा है।पुलिस को सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा के साथ-साथ यातायात और आम लोगों की आवाजाही प्रभावित होने की भी आशंका है। CJP की ओर से प्रदर्शन जारी रखने के ऐलान के बाद सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं।10 अक्टूबर को दिल्ली की सीमाओं पर निगरानी बढ़ाने की तैयारी है। खास तौर पर सिंघु, गाजीपुर और टिकरी बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी जाएगी। इसके अलावा प्रमुख रेलवे स्टेशनों और मेट्रो टर्मिनलों पर भी जांच बढ़ाने की तैयारी है।

CJP Protest CJP के प्रदर्शन को नहीं मिली पुलिस की मंजूरी
CJP Protest: CJP के प्रदर्शन को नहीं मिली पुलिस की मंजूरी
छात्रों से प्रदर्शन से दूर रहने की अपील

अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की यूनिवर्सिटी और कॉलेज प्रशासन से संपर्क कर छात्रों को प्रदर्शन से दूर रहने की सलाह देने को कहा है। इसके साथ ही पीजी और हॉस्टल संचालकों से भी छात्रों को प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल न होने की अपील करने के निर्देश दिए गए हैं।पुलिस का जोर इस बात पर है कि बिना अनुमति नई दिल्ली या आसपास के जिलों में प्रदर्शनकारियों को बैठने या धरना देने की स्थिति पैदा न हो। दरअसल, सोशल मीडिया के जरिए प्रदर्शन में शामिल होने वालों से अपील की जा रही है कि अगर उन्हें कहीं रोका जाता है तो वे वहीं बैठकर विरोध प्रदर्शन करें।

Delhi CJP Protest: प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने बढ़ाई तैयारी

CJP के 10 अक्टूबर को जंतर मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने सभी थानों के एसएचओ को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्हें संभावित भीड़, दूसरे राज्यों से आने वाली बसों और आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों पर पहले से नजर रखने को कहा गया है।बुधवार को हुई ऑनलाइन बैठकों में दिल्ली की सीमाओं पर भी कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। हालांकि, पुलिस ने CJP के प्रदर्शन को अनुमति देने से इनकार कर दिया है।

पुलिस ने हिस्ट्रीशीटरों पर नजर रखने को कहा

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सभी एसएचओ को अपने-अपने इलाकों में गंभीर अपराधों में शामिल रहे हिस्ट्रीशीटरों पर नजर रखने के लिए कहा गया है। पुलिस को आशंका है कि प्रदर्शन की आड़ में आपराधिक तत्व कानून-व्यवस्था के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं।इसी वजह से स्थानीय पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों और अचानक बढ़ने वाली आवाजाही से जुड़ी जानकारी जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। इसका उद्देश्य प्रदर्शन में शामिल होने वाले लोगों, भीड़ के संभावित जमावड़े वाली जगहों और नई दिल्ली की ओर जाने वाले रास्तों की पहचान करना है।

Delhi CJP Protest: यूपी और हरियाणा बॉर्डर पर भी बढ़ेगी निगरानी

वरिष्ठ अधिकारियों ने एसएचओ को स्थानीय बस ऑपरेटरों पर भी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। पुलिस बसों की बुकिंग, उन्हें किराए पर लेने वाले लोगों और बसों को किस जगह के लिए बुक किया गया है, इसकी जानकारी जुटाएगी।इससे उन इलाकों की पहचान करने में मदद मिलेगी, जहां से बड़ी संख्या में लोग नई दिल्ली की ओर आ सकते हैं। दूसरे राज्यों से प्रदर्शनकारियों के आने की संभावना को देखते हुए यूपी और हरियाणा बॉर्डर पर भी कड़ी निगरानी रखने पर जोर दिया गया है।

ये भी पढ़ें…‘अन्ना’ से ‘उदय शेट्टी’ तक कितने किरदार, कितने पुरस्कार? नाना पाटेकर के 5 दशक के फिल्मी सफर की पूरी कहानी