ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » ‘100 विधायक लाओ, सीएम बन जाओ’- योगी के विदेश दौरे पर अखिलेश का ऑफर, यूपी की सियासत गरम

‘100 विधायक लाओ, सीएम बन जाओ’- योगी के विदेश दौरे पर अखिलेश का ऑफर, यूपी की सियासत गरम

Akhilesh offer to CM:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विदेश दौरे पर रवाना होने के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी के दोनों उपमुख्यमंत्रियों को एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनने का खुला ऑफर देकर सियासी माहौल को गरमा कर दिया है।

“100 विधायक लाओ, मुख्यमंत्री बन जाओ”

एक कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि वह एक बार फिर डिप्टी सीएम को ऑफर दे रहे हैं जो भी 100 विधायक जुटा ले, वही मुख्यमंत्री बने। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि आखिर मुख्यमंत्री वही बनता है, जिसके पास विधायकों का समर्थन होता है। अखिलेश के इस बयान को सत्तारूढ़ भाजपा पर सीधा राजनीतिक तंज माना जा रहा है।

Akhilesh offer to CM:  बीजेपी का तीखा पलटवार

अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा पार्टी के द्वारा पलटवार करके कड़ा जवाब दिया है। पार्टी प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि यह बयान राजनीतिक हताशा को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव अब गंभीर राजनीति की बजाय व्यंग्य और बयानबाजी तक सीमित रह गए हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि प्रदेश की जनता विकास, स्थिरता और सुशासन चाहती है, न कि राजनीतिक मजाक।

योगी आदित्यनाथ का विदेश दौरा

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 फरवरी की रात सिंगापुर और जापान की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हो गए हैं। इस दौरे के दौरान वे निवेशकों से मुलाकात करेंगे और उत्तर प्रदेश में औद्योगिक व बुनियादी ढांचे से जुड़े निवेश को बढ़ावा देने पर जोर देंगे। जापान प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री मैग्लेव ट्रेन की ट्रायल यात्रा भी करेंगे और आधुनिक परिवहन प्रणाली का अध्ययन करेंगे।

Akhilesh offer to CM:  यूपी की राजनीति में बढ़ी हलचल

अखिलेश यादव के बयान और भाजपा की प्रतिक्रिया के बाद यह साफ है कि मुख्यमंत्री के विदेश दौरे से पहले ही उत्तर प्रदेश की राजनीति पूरी तरह गर्मा चुकी है। आने वाले दिनों में इस सियासी बयानबाजी के और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

ये भी पढ़े… साप्ताहिक बंदी में भी लखीमपुर ‘जाम’ से बेहाल! ओवरब्रिज से एलआरपी तक लगा वाहनों का रेला, एंबुलेंस भी फंसी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल