ख़बर का असर

Home » मध्य प्रदेश » भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ भोपाल में कांग्रेस का किसान आंदोलन, राहुल गांधी-खड़गे करेंगे नेतृत्व

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ भोपाल में कांग्रेस का किसान आंदोलन, राहुल गांधी-खड़गे करेंगे नेतृत्व

Rahul Bhopal rally: अंतरिम भारत‑अमेरिका ट्रेड डील को लेकर देश की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मंगलवार को भोपाल पहुंचकर किसानों के बड़े विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे। कांग्रेस का आरोप है कि यह ट्रेड डील अमेरिकी दबाव में की गई है, जिससे भारतीय किसानों को भारी नुकसान हो रहा है।

किसानों के हक में कांग्रेस का प्रदर्शन

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि भारत-यूएस ट्रेड डील के कारण सोयाबीन, कपास और मक्का जैसी प्रमुख फसलों की कीमतों में गिरावट आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह समझौता किसानों की “गर्दन पर तलवार रखकर” थोपा गया है, जिसका सीधा असर मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों के किसानों पर पड़ रहा है।

Rahul Bhopal rally: भोपाल में होगी ‘किसान महापंचायत’

भोपाल के जवाहर चौक इलाके में अटल पथ पर आयोजित होने वाली किसान महापंचायत में एक लाख से अधिक किसानों के शामिल होने की संभावना है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी मुकेश नायक के अनुसार, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे दोपहर करीब 2 बजे भोपाल पहुंचेंगे और विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

कई राज्यों में चलेगा किसान अभियान

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि यह आंदोलन केवल भोपाल तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और बिहार जैसे राज्यों में किसानों के मुद्दों को लेकर टारगेटेड अभियान चलाया जाएगा।

Rahul Bhopal rally: फसलों की कीमतों पर संकट का आरोप

मध्य प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के उपनेता उमंग सिंघार ने कहा कि सोयाबीन किसानों को सस्ते आयात से नुकसान हो सकता है, जबकि मालवा और निमाड़ क्षेत्रों के कपास किसानों पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने इसे “किसान विरोधी समझौता” बताते हुए व्यापक जनजागरण की जरूरत पर जोर दिया।

ये भी पढ़े…एआई समिट में ‘शर्टलेस प्रोटेस्ट’ मामला: यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार, 8 आरोपी हिरासत में

 

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल