ख़बर का असर

Home » Breaking News » जापान में CM योगी का इन्वेस्टमेंट रोडशो निवेशकों को दिया उत्तर प्रदेश में निवेश का न्योता

जापान में CM योगी का इन्वेस्टमेंट रोडशो निवेशकों को दिया उत्तर प्रदेश में निवेश का न्योता

CM Yogi Japan Visit: जापान में CM योगी का इन्वेस्टमेंट रोडशो निवेशकों को दिया उत्तर प्रदेश में निवेश का न्योता

CM Yogi Japan Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी जापान यात्रा के दौरान बुधवार को राजधानी टोक्यो पहुँचे। यहाँ आयोजित ‘यूपी इन्वेस्टमेंट रोडशो’ में उन्होंने वैश्विक निवेशकों को संबोधित करते हुए राज्य की बदलती तस्वीर पेश की हैं। मुख्यमंत्री ने जापानी उद्यमियों को उत्तर प्रदेश की अपार संभावनाओं से रूबरू कराते हुए उन्हें निवेश के लिए आमंत्रित किया।

CM Yog Japan Visit: चुनौतियों को अवसरों में बदल रहा है यूपी

निवेशकों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश आबादी के लिहाज से भारत का सबसे बड़ा राज्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जहाँ बड़ी आबादी के कारण चुनौतियां हैं, वहीं विकास की उतनी ही अधिक संभावनाएं भी मौजूद हैं। पिछले 9 वर्षों के कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इन संभावनाओं को धरातल पर उतारने के लिए निरंतर काम कर रही है।

CM Yogi Visit Japan: बीमारू राज्य से इकोनॉमी का इंजन बनने तक का सफर

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश की आर्थिक प्रगति का खाका पेश करते हुए बताया कि राज्य ने अपनी अर्थव्यवस्था और प्रति व्यक्ति आय को तीन गुना बढ़ाने में सफलता हासिल की है।

“एक समय था जब यूपी को ‘बीमारू’ राज्य माना जाता था, लेकिन आज यह भारत की अर्थव्यवस्था का पावरहाउस (इंजन) बनकर उभरा है। यूपी अब देश के विकास में ‘ब्रेकथ्रू’ साबित हो रहा है।”

जापानी निवेशकों के लिए खास ‘जापान इंडस्ट्रियल सिटी’

जापान और भारत के सांस्कृतिक व आध्यात्मिक संबंधों का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कुछ बड़े ऐलान भी किए हैं।

जापान इंडस्ट्रियल सिटी: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास जापानी निवेशकों के लिए एक विशेष औद्योगिक शहर विकसित किया जा रहा है।

सस्ता और कुशल मैनपावर: यूपी की 56% आबादी कार्यशील (Working Force) है, जो हर सेक्टर के लिए किफायती और दक्ष श्रम शक्ति उपलब्ध कराती है।

सुरक्षित वातावरण: मुख्यमंत्री ने निवेशकों को भरोसा दिलाया कि यूपी में निवेश पूरी तरह सुरक्षित है और सरकार ने इसके लिए एक पारदर्शी तंत्र विकसित किया है।

भारत-जापान संबंधों को मिली नई मजबूती

योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारत और जापान के द्विपक्षीय संबंध और भी प्रगाढ़ हुए हैं। उन्होंने इसे ‘सूर्य की पहली किरण’ से लेकर ‘सूर्यवंश की धरा (यूपी)’ तक का एक आत्मीय जुड़ाव बताया।

रोडशो के अंत में उन्होंने जापान में भारत की राजदूत सुश्री नगमा मलिक और ‘इंडिया-जापान बिजनेस कोऑर्डिनेशन’ की टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उद्योग जगत के दिग्गजों से अपील की कि वे ‘नए उत्तर प्रदेश’ के सुरक्षित माहौल में अपने कारोबार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं।

 

यह भी पढ़ें…कप्तान हैरी ब्रूक का धमाका, पाकिस्तान को रौंदकर सेमीफाइनल में पहुँचा इंग्लैंड

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल