UP News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद में अपराधियों के खिलाफ चल रहे ‘जीरो टॉलरेंस’ अभियान के तहत थाना पसगवां पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी अरुण कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने तीन वांछित अपराधियों को गिरफ्तार कर लूट कांड का पर्दाफाश किया। ये आरोपी दिल्ली और शाहजहांपुर से जुड़े हुए थे।
अपमान का बदला लेने के लिए रची गई थी साजिश
जांच में सामने आया कि मुख्य साजिशकर्ता अवधेश यादव ने अपने परिचित सुनील यादव को ₹2,20,000 उधार दिए थे। ₹2 लाख लौटाने के बाद केवल ₹20,000 को लेकर विवाद और गाली-गलौज ने अवधेश को इतना आहत किया कि उसने अपराध का सहारा लिया। अवधेश ने सुनील को सबक सिखाने के लिए बाइक मैकेनिक जीसान अली और दिल्ली के सुमित उर्फ गुल्लू को ₹10,000 का लालच देकर लूट और मारपीट के लिए राजी किया। घटना से 10 दिन पहले ही वारदात की रेकी की गई थी और घटना के समय वीडियो कॉल के जरिए पीड़ित की पहचान कराई गई थी।
UP News: सीओ अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में घेराबंदी
पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशों पर, क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह के सफल पर्यवेक्षण में पसगवां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जाल बिछाया। 24 फरवरी 2026 की मध्यरात्रि करीब 23:58 बजे मोहम्मदी-पसगवां बॉर्डर पर तीनों संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि ये तीनों आरोपी थाना पसगवां पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 37/2026 के तहत धारा 309(6)/317(2)/61(2) बीएनएस (BNS) के तहत वांछित थे।
बरामदगी और आरोपी विवरण
पुलिस ने लूट का शत-प्रतिशत माल बरामद करने का दावा किया है…
* 1 वीवो मोबाइल फोन (लूटा गया)
* ₹4,500 नकद
* वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल
गिरफ्तार अभियुक्त
जीसान अली (शाहजहांपुर) – मुख्य हमलावर व मैकेनिक
सुमित उर्फ गुल्लू (स्वरूप नगर, दिल्ली) – पेशेवर सहयोगी
Report BY: संजय कुमार
ये भी पढ़े… बिहार में वरमाला के दौरान एकतरफा प्यार में पागल युवक ने दुल्हन को मारी गोली, वीडियो आया सामने






