Home » उत्तर प्रदेश » अमरोहा में CHC जोया के सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला संविदा कर्मी का शव

अमरोहा में CHC जोया के सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला संविदा कर्मी का शव

अमरोहा में CHC जोया
Spread the love

UP News: अमरोहा जिले के जोया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एक संविदा कर्मी का शव आज बुधवार सुबह करीब नौ बजे सीएचसी परिसर स्थित सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य केंद्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पंखे से लटका मिला शव 

मृतक की पहचान 35 वर्षीय अंकुर चीमा पुत्र भगत सिंह निवासी गांव भेड़ा भरतपुर, थाना नौगावां सादात के रूप में हुई है। वह जोया सीएचसी की नवजात शिशु स्थिरीकरण इकाई (एसएनसीयू) में संविदा पर कार्यरत थे। उनकी पत्नी गरिमा सिंह बलरामपुर जिले में प्राथमिक विद्यालय में अध्यापिका हैं। वर्ष 2022 में उनकी शादी हुई थी। उनके परिवार में पत्नी के अलावा आठ माह का एक बेटा है। बताया गया कि बुधवार सुबह साथी कर्मचारी अंकुश और पुनीत ने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो अंकुर का शव कमरे में लगे पंखे से लटका हुआ था। घटना की सूचना तत्काल सीएचसी स्टाफ और पुलिस को दी गई।

सहकर्मियों के अनुसार अंकुर 16 फरवरी को चार दिन की छुट्टी लेकर पत्नी से मिलने बलरामपुर गए थे। तीन दिन गैरहाजिर रहने के बाद वह मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे सीएचसी लौटे और नाइट ड्यूटी पर तैनात हो गए। बुधवार सुबह साढ़े सात बजे ड्यूटी समाप्त कर वह अपने आवास पर चले गए थे। इसके बाद यह घटना सामने आई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

वहीं इस मामले में डिडौली इंस्पेक्टर जितेंद्र बालियान ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। परिजनों से तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Report BY: मौ. अज़ीम

ये भी पढ़े… बिहार में वरमाला के दौरान एकतरफा प्यार में पागल युवक ने दुल्हन को मारी गोली, वीडियो आया सामने

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments