Pakistan News: सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों पाकिस्तान की एक शादी सबसे बड़ी चर्चा का केंद्र बनी हुई है। इस निकाह के सुर्खियों में आने की वजह कोई शाही ताम-झाम नहीं, बल्कि दूल्हा और दुल्हन के बीच उम्र का एक बड़ा फासला है। 70 वर्षीय हकीम बाबर ने खुद से करीब 48 साल छोटी यानी महज 22 साल की युवती से विवाह किया है।
Pakistan News: उम्र महज एक आंकड़ा हकीम बाबर
सोशल मीडिया पर इस कपल को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं और मीम्स वायरल हो रहे हैं। बढ़ते विवाद और लोगों की टिप्पणियों के बीच हकीम बाबर और उनकी बेगम ने खुलकर अपना पक्ष रखा है। एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान बाबर ने कहा कि “प्यार में उम्र कोई मायने नहीं रखती, यह सिर्फ एक नंबर है।” उन्होंने उन लोगों की भी कड़ी आलोचना की जो उनके निजी रिश्ते पर सवाल उठा रहे हैं।
Pakistan News: हनीमून का प्लान भी है खास
चर्चाओं के बीच कपल ने अपनी भविष्य की योजनाओं का भी खुलासा किया। उन्होंने बताया कि ईद के बाद वे दोनों उमराह के लिए सऊदी अरब जाएंगे। इसके बाद अपने इस सफर को आगे बढ़ाते हुए कपल ने हनीमून के लिए नीदरलैंड्स जाने की योजना बनाई है।
निजी जिंदगी में दखल न देने की अपील
हकीम बाबर का कहना है कि समाज को किसी के व्यक्तिगत जीवन और खुशियों पर टिप्पणी करने के बजाय अपने काम से मतलब रखना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि निकाह एक पवित्र बंधन है और दो लोगों की सहमति के बीच उम्र का अंतर देखना गलत मानसिकता को दर्शाता है।
यह भी पढ़ें…शादी के 72 घंटे बाद ही मां बनी महिला शिक्षक, 60 वर्षीय स्कूल संचालक से नेपाल में रचाया था ब्याह






