ख़बर का असर

Home » बिहार » रोहतास में बेटी के अपहरण मामले में हत्या का दावा निकला सच, गिरफ्तार फॉरेस्टर की निशानदेही पर बांका के जंगल से शव बरामद

रोहतास में बेटी के अपहरण मामले में हत्या का दावा निकला सच, गिरफ्तार फॉरेस्टर की निशानदेही पर बांका के जंगल से शव बरामद

Bihar News

Bihar News: रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र अंतर्गत भटोली गांव से बीते 20 नवंबर को हुए एक युवती के अपहरण मामले का करीब चार महीने बाद रोहतास पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बुधवार को बांका जिले के कटोरिया रेंज में पदस्थापित फॉरेस्टर प्रिंस कुमार को लेकर बांका पहुंची रोहतास पुलिस ने उसकी निशानदेही पर अपहृत युवती के शव को महादेवपुर कोदरातरी के जंगल से बरामद किया है। साथ हीं रोहतास पुलिस ने फॉरेस्टर प्रिंस कुमार के तीन सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया है, जिसमें बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र के उमेश यादव एवं छोटू कुमार तथा जमुई जिले के बटिया थाना क्षेत्र के आदित्य कुमार शामिल हैं।

युवती की हत्या का दावा निकला सच

बेटी के अपहरण के बाद से हीं पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। उनका कहना था कि बेटी की हत्या हो चुकी है, लेकिन डेड बॉडी का कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों ने यह भी मांग किया था कि इस घटना में शामिल अन्य चार अज्ञात अपराधियों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए, ताकि उनकी बेटी को न्याय मिल सके।

Bihar News: युवती के गांव में प्रिंस का आना-जाना

मिली जानकारी के अनुसार भोजपुर जिले के तरारी गांव निवासी प्रिंस कुमार का नोखा थाना क्षेत्र के भटोली गांव में रिश्तेदारी थी, जहां उसका अक्सर आना जाना था। गांव आने के क्रम में हीं दोनों के बीच पहचान बढ़ी और फिर प्यार परवान चढ़ने लगा। दरअसल युवती एक ब्यूटी पार्लर चलाती थी और दोनों चोरी-छिपे एक दूसरे से मिलते जुलते भी थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार बांका जिले के कटोरिया रेंज में पदस्थापित फॉरेस्टर प्रिंस कुमार और युवती के बीच गहरा प्रेम संबंध स्थापित हो गया। जिसको लेकर युवती प्रिंस के ऊपर शादी का लगातार दबाव बना रही थी। हालांकि प्रिंस युवती से शादी नहीं करना चाहता था, लेकिन जब युवती का दबाव ज्यादा बढ़ा, तो प्रिंस कुमार ने पहले युवती का अपहरण किया, फिर उसकी महादेवपुर कोदरातरी के जंगल में हत्या कर शव को दफन कर दिया।

फॉरेस्टर से पूछताछ के बाद खुला राज

मामले में पुलिस ने अपहरण के मुख्य आरोपी प्रिंस कुमार को बीते 13 जनवरी को हीं बांका जिले से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद पुलिस ने जब रिमांड पर लेकर आरोपी प्रिंस कुमार से कड़ी पूछताछ की, तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली और अपने तीन सहयोगियों के बारे में भी जानकारी दी।

Report BY: Diwakar Tiwari

ये भी पढ़े… मुरादाबाद में इको-फ्रेंडली होली की तैयारी तेज, गोबर की लकड़ियों से होगा होलिका दहन, फूलों से बन रहा हर्बल गुलाल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल