ख़बर का असर

Home » बिहार » सासाराम में राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर ट्रक से टकराई, एक की मौत, 19 घायल

सासाराम में राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर ट्रक से टकराई, एक की मौत, 19 घायल

Bihar News

Bihar News: रोहतास जिले के डेहरी मुफस्सिल थानाक्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर गुरुवार की अहले सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें एक यात्री की मौत और 19 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। मृतक की पहचान तमिलनाडु के कांचीपुरम निवासी रामो के रूप में की गई है और सभी घायल यात्री तमिलनाडु के रहने वाले बताए जाते हैं।

ट्रैवलर और ट्रक में हुई भीषण टक्कर

घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि पर्यटकों से भरी एक ट्रैवलर वाराणसी से गया की तरफ जा रही थी, तभी डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सूअरा मोड़ के समीप ट्रैवलर ने सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक में टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर हीं एक यात्री की मौत हो गई और 19 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार चालक को नींद आने की वजह से यह घटना घटित हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तमिलनाडु के अलग-अलग जगहों के रहने वाले करीब 25 यात्री धार्मिक पर्यटन पर घूमने आए थे। उत्तर प्रदेश के वाराणसी घूमने के बाद सभी लोग बौद्ध मंदिर के दर्शन के लिए गयाजी जा रहे थे, तभी एनएच 19 पर यह भीषण हादसा हो गया। घायलों में कुछ यात्रियों की स्थिति गंभीर बताई जाती है, जबकि कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

Bihar News: सूचना पर पहुंची पुलिस

वहीं घटना की सूचना मिलते हीं डेहरी मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के डॉक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि कुल 19 घायलों का इलाज चल रहा है और सभी की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Report BY: Diwakar Tiwari

ये भी पढ़े… रोहतास में बेटी के अपहरण मामले में हत्या का दावा निकला सच, गिरफ्तार फॉरेस्टर की निशानदेही पर बांका के जंगल से शव बरामद

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल