Home » उत्तर प्रदेश » Meerut : प्रेम-त्रिकोण का खूनी अंत: तमंचा तानकर ड्रामा, फिर सरेंडर

Meerut : प्रेम-त्रिकोण का खूनी अंत: तमंचा तानकर ड्रामा, फिर सरेंडर

Meerut : प्रेम-त्रिकोण का खूनी अंत: तमंचा तानकर ड्रामा, फिर सरेंडर
Spread the love

Meerut News : मेरठ में पत्नी के प्रेमी की हत्या के आरोपी पति की गिरफ्तारी किसी फिल्मी सीन से कम नहीं रही। गन्ने के खेत में पुलिस और आरोपी के बीच लंबा तनावपूर्ण सामना हुआ, जहां आरोपी ने पुलिस पर तमंचा तान रखा था। हैरानी की बात यह रही कि इस दौरान वह न सिर्फ पानी पीता रहा, बल्कि आखिर में सरेंडर से पहले बीड़ी जलाकर इत्मीनान से पीता भी नजर आया।

पुलिस लगातार आरोपी को समझाती रही—“आप सरेंडर कर दीजिए, हम आपके साथ हैं, कुछ नहीं होगा।” करीब काफी देर तक चले इस ड्रामे के बाद आखिरकार आरोपी ने हथियार नीचे रखा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद पुलिसकर्मी उसकी सुरक्षा में खड़े रहे और बीड़ी खत्म होते ही उसे गाड़ी में बैठाकर थाने ले जाया गया।

यह मामला रामराज स्थित बहसूमा थाना क्षेत्र का है। बुधवार को दिनदहाड़े आरोपी पति प्रदीप ने अपनी पत्नी के प्रेमी और लिव-इन पार्टनर सुरेंद्र को गोलियों से भून दिया था। वारदात के दौरान उसने लगातार दो गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गया।

घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला और सनसनीखेज हो गया। करीब 39 सेकेंड के वीडियो में आरोपी को खुलेआम गोली चलाते देखा जा सकता है। इसके अलावा एक और लगभग चार मिनट का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें आरोपी बाइक चलाते हुए खुद वीडियो बनाता दिख रहा है। इस वीडियो में वह हत्या की बात कबूल करता है और पत्नी को भी जान से मारने की धमकी देता सुनाई देता है।

उधर, पोस्टमॉर्टम के बाद जब गुरुवार दोपहर शव परिजनों को सौंपा गया, तो उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। करीब 40 मिनट तक यातायात ठप रहा। पुलिस के समझाने और आश्वासन के बाद परिजन माने और जाम खुलवाया गया।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। यह घटना रिश्तों में पनपते शक और हिंसा के खतरनाक अंजाम की एक और भयावह मिसाल बन गई है।

https://x.com/i/status/2026934172376498550

ये भी पढ़े –https://khabarindiatv.in/bihar-news-horrific-road-accident-national-highway-in-sasaram-one-dead-19-injured/

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments