ख़बर का असर

Home » Diplomacy » कैसे बिन बुलाए फिरंगयो ने लूटी भारतीय शादी की महफ़िल ?

कैसे बिन बुलाए फिरंगयो ने लूटी भारतीय शादी की महफ़िल ?

कैसे बिन बुलाए फिरंगयो ने लूटी भारतीय शादी की महफ़िल ?

Foreigner at Indian Wedding: शादी का सीजन आते ही देशभर में रौनक बढ़ जाती है। बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े, रंग-बिरंगे परिधान और लजीज पकवान भारतीय शादियां अपने आप में एक उत्सव होती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का दिल छू लिया है।वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @iNikhilsaini नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसमें एक विदेशी कपल की कहानी दिखाई गई है, जो बिना निमंत्रण के एक भारतीय शादी में पहुंच जाता है और वहां जो होता है, वह भारतीय संस्कृति की खूबसूरती को बयां करता है।

ढोल की आवाज सुनकर बढ़े कदम, फिर खुल गया खुशियों का दरवाजा

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विदेशी जोड़ा सड़क पर घूम रहा होता है। तभी उन्हें ढोल-नगाड़ों की गूंज सुनाई देती है। उत्सुकतावश वे उस दिशा में बढ़ते हैं और देखते हैं कि वहां बारात और शादी का जश्न चल रहा है।शुरुआत में उनके चेहरे पर हल्का संकोच नजर आता है, मानो सोच रहे हों कि बिना बुलाए अंदर जाना ठीक होगा या नहीं। लेकिन जैसे ही वे समारोह के पास पहुंचते हैं, माहौल पूरी तरह बदल जाता है।

Foreigner at Indian Wedding: तिलक लगाकर किया स्वागत, डांस फ्लोर पर बुलाया

भारतीय मेहमाननवाजी की असली झलक तब देखने को मिलती है, जब वहां मौजूद लोग उन्हें रोकने के बजाय मुस्कुराते हुए अंदर बुलाते हैं। सबसे पहले उनके माथे पर तिलक लगाया जाता है और पूरे सम्मान के साथ उनका स्वागत किया जाता है।कुछ ही पलों में विदेशी कपल भी शादी के रंग में रंग जाता है। वे डांस फ्लोर पर पहुंचते हैं और बारातियों के साथ जमकर नाचते हैं। हंसी-मजाक, संगीत और खुशियों के बीच वे खुद को बिल्कुल अपना सा महसूस करने लगते हैं।

Foreigner at Indian Wedding: डांस के साथ स्वादिष्ट दावत का भी लुत्फ

भारतीय शादी सिर्फ नाच-गाने तक सीमित नहीं होती, बल्कि यहां का खाना भी खास आकर्षण होता है। वीडियो में साफ दिखता है कि विदेशी मेहमानों को स्वादिष्ट व्यंजन परोसे जाते हैं। उन्होंने न सिर्फ दिल खोलकर डांस किया, बल्कि शादी की दावत का भी भरपूर आनंद लिया।वीडियो वायरल होते ही हजारों लोगों ने इसे लाइक और शेयर किया। कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने भारतीय संस्कृति और अतिथि देवो भव की भावना की जमकर सराहना की।कई लोगों ने लिखा यही असली भारत है।कुछ ने मजाक में कहा, भारत में शादी का सीजन हो तो कोई भी भूखा नहीं रह सकता!”

खुशियों का दरवाजा सबके लिए खुला

यह वीडियो एक बार फिर साबित करता है कि भारतीय परंपराएं और मेहमाननवाजी दुनिया में अपनी अलग पहचान रखती हैं। यहां शादी सिर्फ दो लोगों का मिलन नहीं, बल्कि सामूहिक उत्सव होता है जहां खुशियों का दरवाजा हर किसी के लिए खुला रहता है।सच ही कहा गया है, भारत में मेहमान सिर्फ मेहमान नहीं, भगवान का रूप माने जाते हैं।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल