Home » उत्तर प्रदेश » Gorakhpur : मिलावट पर वार: गोरखपुर में FSDA की सख्त छापेमारी, सामग्री जब्त

Gorakhpur : मिलावट पर वार: गोरखपुर में FSDA की सख्त छापेमारी, सामग्री जब्त

Gorakhpur : मिलावट पर वार: गोरखपुर में FSDA की सख्त छापेमारी, सामग्री जब्त
Spread the love

Gorakhpur News: गोरखपुर में मिलावटखोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और धार देते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने बुधवार को जिले के अलग-अलग इलाकों में ताबड़तोड़ कार्रवाई की। इस विशेष अभियान का नेतृत्व अभिहित अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने किया। अचानक हुई इन छापेमारियों से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

बिना लाइसेंस चल रहे पैकेज्ड पानी प्लांट पर सख्ती

कोइरलहवा, नकहा नंबर-2 (हजारी कचहरी रोड) क्षेत्र में बिना लाइसेंस पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर तैयार किए जाने की शिकायत पर FSDA की टीम शाम करीब 5:40 बजे पहुंची। टीम के पहुंचते ही मौके पर मौजूद व्यक्ति ने गेट खोलने से इनकार कर दिया और परिसर छोड़कर चला गया। इस पर अधिकारियों ने परिसर के गेट पर विधिक नोटिस चस्पा करते हुए मालिक को तत्काल कार्यालय में उपस्थित होकर जांच कराने के निर्देश दिए। साथ ही यह स्पष्ट किया गया कि सरकारी कार्य में बाधा डालना गंभीर अपराध है और ऐसी स्थिति में कठोर कार्रवाई की जाएगी।

चौरी-चौरा में 34 किलो बूंदी पाउडर जब्त

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमल नारायण सिंह के नेतृत्व में टीम ने मुंडेरा, चौरी-चौरा स्थित मेसर्स एस.आर. इंटरप्राइजेज का निरीक्षण किया। जांच के दौरान 34 किलोग्राम बूंदी पाउडर बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2,448 बताई गई। सामग्री को जब्त कर उसका नमूना प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

तिवारीपुर में नमकीन पर कार्रवाई, सुधार नोटिस

इसी क्रम में टीम-सी ने मुंडेरी चक, तिवारीपुर क्षेत्र में मेसर्स समृद्धि ट्रेडर्स का निरीक्षण किया। यहां से नमकीन का सैंपल लिया गया। परिसर में स्वच्छता और मानकों में कमियां मिलने पर खाद्य व्यवसाय संचालक को इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया।

FSDA की दो टूक चेतावनी

डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि आमजन को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नियमों की अनदेखी करने वालों और जांच में असहयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। FSDA की इस सख्ती से मिलावटखोरों में खौफ का माहौल बन गया है।

https://x.com/i/status/2026990312300970097

Reporter By – jay prakash

ये भी पढ़े – https://khabarindiatv.in/kannauj-mla-furious-over-electrocution-death-reprimands-officers/

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments