ख़बर का असर

Home » नई दिल्ली » केजरीवाल और सिसोदिया दिल्ली शराब घोटाला मामले में बरी, भावुक होकर रो पड़े केजरीवाल, सिसोदिया ने लगाया गले

केजरीवाल और सिसोदिया दिल्ली शराब घोटाला मामले में बरी, भावुक होकर रो पड़े केजरीवाल, सिसोदिया ने लगाया गले

दिल्ली शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को अदालत से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए दोनों नेताओं को बरी कर दिया। फैसले के बाद राजनीतिक बयान तेज हो गए और केजरीवाल ने इसे सच की जीत बताया।
केजरीवाल को बड़ी राहत

Kejriwal acquitted: अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसौदिया को दिल्ली शराब घोटाला मामले में अदालत से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने दोनों नेताओं को इस मामले में बरी कर दिया है। फैसले के बाद केजरीवाल भावुक हो गए और रोने लगे। इसी दौरान मनीष सिसोदिया ने उन्हें गले लगाकर सांत्वना दी।

Kejriwal acquitted: केजरीवाल को बड़ी राहत
केजरीवाल को बड़ी राहत

कोर्ट से बरी, केजरीवाल ने ईमानदारी का दावा किया

अदालत से बरी होने के बाद केजरीवाल ने कहा कि वह भ्रष्ट नहीं हैं और उन्होंने अपने जीवन में सिर्फ ईमानदारी कमाई है। उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ झूठा मामला बनाया गया था और अब कोर्ट के फैसले से यह साबित हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अदालत ने उन्हें और सिसोदिया को कट्टर ईमानदार बताया है। साथ ही, उन्होंने आम आदमी पार्टी को भी ईमानदार पार्टी बताया।

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ सालों से भारतीय जनता पार्टी उनके खिलाफ शराब घोटाला मामले का जिक्र करके उन पर आरोप लगाती रही है। उन्होंने कहा कि अब अदालत ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया है और सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया है।

केजरीवाल को बड़ी राहत
केजरीवाल को बड़ी राहत

Kejriwal acquitted: सच की जीत, न्याय व्यवस्था पर भरोसा

उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी हमेशा कहती रही है कि सच की जीत होती है और उन्हें भारतीय न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। केजरीवाल ने अदालत के जज का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने न्याय दिया और सच की जीत हुई। उन्होंने कहा कि वह हमेशा मानते हैं कि भगवान उनके साथ है।

साथ ही, केजरीवाल ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने मिलकर स्वतंत्र भारत का सबसे बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र रचा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए पार्टी के पांच बड़े नेताओं को जेल भेज दिया गया।

केजरीवाल को बड़ी राहत
केजरीवाल को बड़ी राहत

केजरीवाल का झूठा केस, पत्नी ने दी प्रतिक्रिया

अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि मौजूदा मुख्यमंत्री को उनके घर से घसीटकर जेल में डाला गया। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ पूरा मामला झूठा था और उन पर गलत तरीके से आरोप लगाए गए थे। उन्होंने कहा कि अगर सत्ता चाहिए तो सरकार को अच्छे काम करने चाहिए, क्योंकि देश में महंगाई, बेरोजगारी और प्रदूषण जैसी बड़ी समस्याएं मौजूद हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि इन समस्याओं को हल करने की बजाय उनके और आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ झूठे मामले क्यों बनाए जाते हैं।

सुनीता केजरीवाल ने भी इस फैसले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि इस दुनिया में चाहे कोई कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो जाए, वह शिव शक्ति से ऊपर नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि सच की हमेशा जीत होती है।

ये भी पढ़ें…क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन: स्टेज-4 लिवर कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद नोएडा में ली अंतिम सांस

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल