Home » उत्तर प्रदेश » सिंगापुर में योगी आदित्यनाथ से मिली नन्ही फैन, स्केच देखकर सीएम ने स्टेज पर बुलाया

सिंगापुर में योगी आदित्यनाथ से मिली नन्ही फैन, स्केच देखकर सीएम ने स्टेज पर बुलाया

Spread the love

Cm yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हाल ही में सिंगापुर और जापान के दौरे पर थे। 23 फरवरी को सिंगापुर में आयोजित कम्युनिटी इंटरेक्शन कार्यक्रम में एक भावुक पल देखने को मिला, जब एक छोटी बच्ची की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दरअसल, बच्ची अपने हाथों से बनाया हुआ सीएम योगी का स्केच लेकर कार्यक्रम में पहुंची थी। जैसे ही मुख्यमंत्री की नजर उस स्केच पर पड़ी, उन्होंने तुरंत बच्ची को स्टेज पर बुला लिया। स्टेज पर पहुंचते ही बच्ची की मुस्कान देखने लायक थी। सीएम योगी ने उसके साथ फोटो खिंचवाई और उसे ऑटोग्राफ भी दिया।

Cm yogi: सीएम से मिलने के लिए बनाई थी तस्वीर

बच्ची ने बताया कि वह सिंगापुर में पढ़ाई करती है और सिर्फ सीएम योगी से मिलने के लिए ही कार्यक्रम में आई थी। उसे एक रात पहले ही पता चला था कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सिंगापुर आ रहे हैं। उनसे मिलने की उत्सुकता में उसने उनका स्केच बनाया और कार्यक्रम स्थल तक पहुंच गई। सीएम से मुलाकात और ऑटोग्राफ मिलने के बाद बच्ची ने कहा कि यह उसके लिए यादगार पल है और मुख्यमंत्री ने उसका हौसला भी बढ़ाया।

दो दिन के दौरे पर थे सिंगापुर

Cm yogi: मुख्यमंत्री 23 और 24 फरवरी को सिंगापुर दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने कई अहम बैठकों में हिस्सा लिया। उन्होंने सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम, प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग, विदेश मंत्री विवियन बालकृष्णन और टेमासेक के चेयरमैन टीओ ची हान सहित कई प्रमुख हस्तियों से मुलाकात की। इसके अलावा, तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा में सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने ITE College Central का भी दौरा किया, जहां एमओयू साइन होने की प्रक्रिया देखी। सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने भी अपने एक फेसबुक पोस्ट में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था और तेज़ी से हो रहे विकास की सराहना की। यह दौरा निवेश, शिक्षा सहयोग और वैश्विक साझेदारी के लिहाज से उत्तर प्रदेश के लिए अहम माना जा रहा है।

 

ये भी पढ़े: इलाहाबाद हाई कोर्ट से शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को बड़ी राहत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments