ख़बर का असर

Home » मनोरंजन » विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म ‘The Kerala Story 2’ को आखिरकार बड़ी कानूनी राहत मिल गई है।

विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म ‘The Kerala Story 2’ को आखिरकार बड़ी कानूनी राहत मिल गई है।

हाल ही में केरल हाई कोर्ट की सिंगल बेंच ने फिल्म की रिलीज पर 15 दिनों की अंतरिम रोक लगा दी थी। The Kerala Story 2 के ट्रेलर रिलीज होते ही विवाद शुरू हो गया था। फिल्म पर आरोप लगाया गया कि यह सांप्रदायिक तनाव बढ़ा सकती है और राज्य की छवि को नकारात्मक तरीके से पेश करती है।

The Kerala Story 2: हाल ही में केरल हाई कोर्ट की सिंगल बेंच ने फिल्म की रिलीज पर 15 दिनों की अंतरिम रोक लगा दी थी, लेकिन अब डिवीजन बेंच ने उस आदेश को पलटते हुए फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने की अनुमति दे दी है। फिल्म 27 फरवरी 2026 को रिलीज होने वाली है।

The Kerala Story 2: मेकर्स को मिली राहत

फिल्म के प्रोड्यूसर Vipul Amrutlal Shah ने सिंगल बेंच के फैसले को चुनौती दी थी। शुक्रवार को हुई सुनवाई में केरल हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने मेकर्स के पक्ष में फैसला सुनाया और रिलीज का रास्ता साफ कर दिया।

क्या था पूरा विवाद?

The Kerala Story 2: The Kerala Story 2 के ट्रेलर रिलीज होते ही विवाद शुरू हो गया था। फिल्म पर आरोप लगाया गया कि यह सांप्रदायिक तनाव बढ़ा सकती है और राज्य की छवि को नकारात्मक तरीके से पेश करती है। इसी आधार पर कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। हालांकि फिल्म को पहले ही Central Board of Film Certification (CBFC) से U/A सर्टिफिकेट मिल चुका था, लेकिन सिंगल बेंच ने सर्टिफिकेशन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए 15 दिन की रोक लगा दी थी। अब डिवीजन बेंच के फैसले के बाद फिल्म की रिलीज का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है और मेकर्स ने राहत की सांस ली है।

 

ये भी पढ़े: इलाहाबाद हाई कोर्ट से शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को बड़ी राहत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल