Home » उत्तर प्रदेश » गाजियाबाद में सनसनी : रमजान का पाक महीना कट्टरता बढ़ाता है या फिर भाईचारा?

गाजियाबाद में सनसनी : रमजान का पाक महीना कट्टरता बढ़ाता है या फिर भाईचारा?

यूट्यूबर पर वार, जांच तेज
Spread the love

Salim Vastic Attack: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रहने वाले चर्चित यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर उनके घर में जानलेवा हमला हुआ। सलीम खुद को पूर्व मुस्लिम बताते रहे हैं और धर्म परिवर्तन के बाद इस्लाम और मुस्लिम समुदाय से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार सोशल मीडिया पर साझा करते रहे हैं। इसी कारण वह पहले भी चर्चा में रहे हैं।

यूट्यूबर पर वार, जांच तेज
यूट्यूबर पर वार, जांच तेज

हेलमेटधारी हमलावरों का जानलेवा हमला

पुलिस के मुताबिक यह घटना शुक्रवार सुबह अशोक विहार कॉलोनी में हुई। बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर दो युवक वहां पहुंचे। दोनों ने हेलमेट पहन रखा था, इसलिए उनके चेहरे साफ नहीं दिख रहे थे। करीब 50 साल के सलीम अपने घर में ही एक छोटा सा दफ्तर चलाते हैं। हमलावर उसी परिसर में घुसे और उन पर चाकू से कई वार किए।

आरोप है कि हमलावरों ने सलीम की गर्दन और पेट पर कई बार हमला किया और उनका गला काटने की भी कोशिश की। वार इतने गंभीर बताए जा रहे हैं कि उनकी तस्वीरें सार्वजनिक नहीं की जा सकतीं। घटना के बाद हमलावर मौके से भाग गए। परिवार और आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई। बाद में उन्हें दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

यूट्यूबर पर वार, जांच तेज
यूट्यूबर पर वार, जांच तेज

Salim Vastic Attack: डायल 112 सूचना, कई नामजद आरोपी

सुबह करीब आठ बजे डायल 112 पर अली गार्डर इलाके में एक व्यक्ति को चाकू मारने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल की पहचान नूर हसन के पुत्र सलीम के रूप में की। इसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई।

सलीम के बेटे उस्मान ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में दो अज्ञात हमलावरों के अलावा अशफाक, सोनू, शाहरुख नेता, भाटी बिल्डर और स्थानीय एआईएमआईएम नेता अजगर के नाम भी शामिल हैं। उस्मान का आरोप है कि इन लोगों ने मिलकर उनके पिता पर हमले की साजिश रची। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें बनाई गई हैं।

Salim Vastic Attack: यूट्यूबर पर वार, जांच तेज
यूट्यूबर पर वार, जांच तेज

रमजान संदर्भ पर बढ़ी सियासी बहस

घटना के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कुछ पोस्ट में दावा किया गया कि हमला रमजान के महीने में हुआ और इसे धार्मिक संदर्भ से जोड़ा गया। कुछ लोगों ने इस्लामी इतिहास में रमजान के दौरान लड़े गए युद्धों, जैसे बदर की लड़ाई, का भी उल्लेख किया। हालांकि पुलिस ने अभी तक हमले के पीछे की वजह साफ नहीं बताई है और कहा है कि हर पहलू से जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि हमले के कारणों की गहराई से पड़ताल की जा रही है और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments