ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » नरेंद्र मोदी ने नेशनल साइंस डे पर संदेश दिया- ज्ञान और विज्ञान के संगम से संकटों का समाधान स्वतः निकल आता है

नरेंद्र मोदी ने नेशनल साइंस डे पर संदेश दिया- ज्ञान और विज्ञान के संगम से संकटों का समाधान स्वतः निकल आता है

Message from Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर कहा कि जब ज्ञान विज्ञान के साथ जुड़ता है, तो जीवन की समस्याओं और संकटों से मुक्ति का मार्ग अपने आप खुल जाता है। उन्होंने विज्ञान को समाधान, विकास और नवाचार का मूल आधार बताया।

ज्ञान–विज्ञान का संगम ही समाधान की कुंजी

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा किए गए वीडियो संदेश में कहा कि हमारे शास्त्रों में भी इस बात का उल्लेख है कि ज्ञान और विज्ञान का मेल मानव जीवन को दिशा देता है। जब समाज का परिचय ज्ञान और विज्ञान से होता है, तब हर संकट का समाधान निकल आता है। उन्होंने कहा कि आधुनिक समय में विकास और नवाचार की नींव विज्ञान पर ही टिकी है।

Message from Narendra Modi: सीवी रमन को किया नमन

पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस महान वैज्ञानिक सी वी रमन की ऐतिहासिक खोज ‘रमन इफेक्ट’ को समर्पित है। यह खोज न केवल भारतीय विज्ञान के लिए, बल्कि पूरी दुनिया के वैज्ञानिक दृष्टिकोण के लिए एक निर्णायक मोड़ साबित हुई। उन्होंने एक्स पर लिखा कि इस खोज ने भारतीय रिसर्च को वैश्विक मंच पर सशक्त पहचान दिलाई।

युवाओं, रिसर्च और इनोवेशन पर जोर

प्रधानमंत्री ने कहा कि नेशनल साइंस डे पर रिसर्च, इनोवेशन और वैज्ञानिक जिज्ञासा की भावना का उत्सव मनाया जाता है। उन्होंने देश के युवाओं को सशक्त बनाने, रिसर्च इकोसिस्टम को मजबूत करने और विज्ञान व प्रौद्योगिकी के माध्यम से भारत के विकास तथा वैश्विक कल्याण के संकल्प को दोहराया।

Message from Narendra Modi: लोकसभा स्पीकर और विदेश मंत्री का संदेश

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 28 फरवरी 1928 को रमन प्रभाव की खोज ने भारत को वैज्ञानिक गौरव की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। यह उपलब्धि भारतीय प्रतिभा और नवाचार की वैश्विक पहचान बनी।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने संदेश में वैज्ञानिकों और इनोवेटर्स को बधाई देते हुए कहा कि एआई, अंतरिक्ष, रक्षा, आईटी, स्वास्थ्य, कृषि और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में भारतीय वैज्ञानिकों की उपलब्धियां न केवल युवाओं को प्रेरित कर रही हैं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा को भी मजबूती दे रही हैं।

आत्मनिर्भर भारत की ताकत है विज्ञान

नेताओं ने अपने संदेशों में इस बात पर जोर दिया कि चंद्रयान, गगनयान, हरित ऊर्जा और डिजिटल नवाचार जैसे अभियानों से भारत वैश्विक समाधान प्रस्तुत कर रहा है। विज्ञान आत्मनिर्भर भारत की प्रेरक शक्ति है और यह दिवस वैज्ञानिक दृष्टिकोण को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश देता है।

ये भी पढ़े… अरविंद केजरीवाल–मनीष सिसोदिया को राहत, किरन रिजिजू बोले– फैसले सुधारती हैं ऊपरी अदालतें

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल