ख़बर का असर

Home » बिज़नेस » सोना 1.59 लाख पर, चांदी 2.67 लाख किलो: हफ्तेभर में तेज उछाल

सोना 1.59 लाख पर, चांदी 2.67 लाख किलो: हफ्तेभर में तेज उछाल

Gold & silver Price:

Gold & silver Price: इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार बढ़त दर्ज की गई है। सोना 4,000 रुपए की तेजी के साथ 1.59 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले 20 फरवरी को इसका भाव 1.55 लाख रुपए था। वहीं चांदी की कीमत भी 17,000 रुपए बढ़कर 2.67 लाख रुपए प्रति किलो हो गई है, जो पिछले हफ्ते 2.50 लाख रुपए थी।

इस साल भारी तेजी

2026 में अब तक सोना करीब 25,902 रुपए और चांदी 36,280 रुपए महंगी हो चुकी है। 29 जनवरी को दोनों धातुओं ने ऑलटाइम हाई बनाया था सोना 1.76 लाख रुपए और चांदी 3.86 लाख रुपए प्रति किलो तक पहुंची थी।

Gold & silver Price: क्यों बढ़ रहे हैं दाम?

विशेषज्ञों के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में तेजी के तीन बड़े कारण हैं…….

  • वैश्विक तनाव: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-ईरान तनाव और रूस-यूक्रेन वार्ता विफल रहने से निवेशक सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ रहे हैं।

  • फेड रेट कट की उम्मीद: अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती के संकेत से गोल्ड की मांग बढ़ी है।

  • गिरावट के बाद खरीदारी: हालिया गिरावट के बाद निवेशकों और ज्वेलर्स ने सस्ते दाम पर खरीदारी शुरू कर दी।

Gold & silver Price: 1.80 लाख तक जा सकता है सोना

इन्वेस्टमेंट बैंक UBS के अनुसार, वैश्विक स्तर पर केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की खरीद बढ़ रही है। अनुमान है कि 2026 में यह खरीद 950 टन तक पहुंच सकती है। UBS की रिपोर्ट के मुताबिक, साल के मध्य तक सोना 6,200 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है। भारतीय बाजार में इसका भाव 1.80 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढे़ : आंध्र प्रदेश में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 20 मजदूरों की मौत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल