ख़बर का असर

Home » नई दिल्ली » CBI केस में बरी होने के बाद केजरीवाल ने हनुमान मंदिर में की पूजा, बोले- सच की जीत हुई

CBI केस में बरी होने के बाद केजरीवाल ने हनुमान मंदिर में की पूजा, बोले- सच की जीत हुई

Arvind Kejriwal news:

Arvind Kejriwal news: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली शराब नीति मामले में सीबीआई केस से बरी होने के एक दिन बाद कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ पत्नी सुनीता केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, AAP सांसद संजय सिंह सहित पार्टी के कई नेता मौजूद रहे।

कोर्ट ने 23 आरोपियों को किया बरी

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आबकारी नीति से जुड़े सीबीआई मामले में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को बरी कर दिया। अदालत ने कहा कि चार्जशीट में कई विरोधाभास हैं और आरोपों को साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं मिले। कोर्ट ने जांच अधिकारी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए।

Arvind Kejriwal news: ‘मेरे खिलाफ रची गई साजिश’

फैसले के बाद AAP कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर राजनीतिक साजिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “मैंने जिंदगी में सिर्फ इज्जत और ईमानदारी कमाई है। अदालत में सच साबित हो गया।”

Arvind Kejriwal news: ED मामले पर भी नजर

हालांकि इस मामले से जुड़े प्रवर्तन निदेशालय (ED) केस की सुनवाई अभी जारी है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि सीबीआई केस में राहत मिलने के बाद ED मामले में भी आरोप कमजोर पड़ सकते हैं।

अदालत की अहम टिप्पणियां

कोर्ट ने कहा कि आबकारी नीति में किसी व्यापक आपराधिक साजिश के प्रमाण नहीं मिले। केजरीवाल का नाम बिना ठोस सबूत के जोड़ा गया, जबकि मनीष सिसोदिया के खिलाफ भी कोई प्रत्यक्ष साक्ष्य या बरामदगी नहीं पाई गई।

अन्ना हजारे की प्रतिक्रिया

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने फैसले के बाद कहा कि अब अरविंद केजरीवाल को समाज और देश के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने न्यायपालिका के फैसले का सम्मान करने और लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती पर जोर दिया।

यह भी पढे़ : आंध्र प्रदेश में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 20 मजदूरों की मौत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल