ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » भारत-कनाडा रिश्तों में नई गर्माहट, जयशंकर की मार्क कार्नी से अहम बातचीत

भारत-कनाडा रिश्तों में नई गर्माहट, जयशंकर की मार्क कार्नी से अहम बातचीत

Jaishankar Mark Carney meeting: भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को नई दिल्ली में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-कनाडा संबंधों को मजबूत करने, आपसी विश्वास बढ़ाने और भविष्य की साझेदारी को आगे ले जाने पर जोर दिया।

आगे की साझेदारी पर प्रतिबद्धता

पीएम कार्नी से मुलाकात के बाद जयशंकर ने कहा कि नई दिल्ली में कनाडा के प्रधानमंत्री से मिलकर उन्हें खुशी हुई और भारत-कनाडा संबंधों को आगे बढ़ाने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय है। दोनों पक्षों ने सकारात्मक माहौल में द्विपक्षीय सहयोग को नई दिशा देने पर सहमति जताई।

Jaishankar Mark Carney meeting: भारत के दौरे पर कार्नी

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी पत्नी डायना फॉक्स कार्नी के साथ 27 फरवरी से 2 मार्च तक भारत के पहले आधिकारिक दौरे पर हैं। वे शुक्रवार को मुंबई पहुंचे थे, जहां उन्होंने व्यापार और निवेश से जुड़े कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इसके बाद सोमवार को वे नई दिल्ली पहुंचे।

मोदी से मुलाकात, रणनीतिक मुद्दों पर बातचीत

नई दिल्ली पहुंचने के बाद पीएम कार्नी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने आए हैं। उन्होंने भारत और कनाडा को दो आत्मविश्वासी और महत्वाकांक्षी देश बताते हुए कहा कि दोनों मिलकर ऊर्जा, टैलेंट, इनोवेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में नई साझेदारियां बना रहे हैं, जिससे लोगों की सुरक्षा और समृद्धि बढ़ेगी। बाद में हैदराबाद हाउस में दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच प्रतिनिधिमंडल-स्तरीय वार्ता होगी।

Jaishankar Mark Carney meeting: व्यापक सहयोग की समीक्षा

विदेश मंत्रालय विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों नेता भारत-कनाडा रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करेंगे। इसमें व्यापार और निवेश, ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिज, कृषि, शिक्षा, शोध और नवाचार, तथा लोगों के बीच संपर्क जैसे क्षेत्र शामिल हैं। ये चर्चाएं कनानास्किस (जून 2025) और जोहान्सबर्ग (नवंबर 2025) में हुई पिछली बैठकों की प्रगति पर आधारित होंगी।

सीईओ फोरम और वैश्विक मुद्दे

प्रधानमंत्री कार्नी नई दिल्ली में भारत-कनाडा सीईओ फोरम में भी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा दोनों देश क्षेत्रीय और वैश्विक विकास से जुड़े मुद्दों पर भी अपने विचार साझा करेंगे। मंत्रालय के अनुसार, यह दौरा दोनों देशों के रिश्तों के सामान्यीकरण के एक अहम चरण में हो रहा है।

Jaishankar Mark Carney meeting: मुंबई से मिला सकारात्मक संदेश

मुंबई पहुंचने पर पीएम कार्नी ने भारत को “दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था” बताया। उन्होंने कहा कि भारत के साथ साझेदारी से कनाडाई श्रमिकों और कारोबार के लिए नए अवसर खुलेंगे। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह दौरा भारत-कनाडा संबंधों में सकारात्मक गति और साझा भविष्य के विजन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

ये भी पढ़े… आदिवासी अंचल बड़वानी में इतिहास रचेगी पहली ‘कृषि कैबिनेट’, 17 विभाग होंगे शामिल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल