ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » दिल्ली में उड़ानों पर ब्रेक: 100 से ज्यादा खाड़ी उड़ानें रद्द, टिकट काउंटर बंद, यात्रियों में डर और अनिश्चितता

दिल्ली में उड़ानों पर ब्रेक: 100 से ज्यादा खाड़ी उड़ानें रद्द, टिकट काउंटर बंद, यात्रियों में डर और अनिश्चितता

मध्य पूर्व में चल रहे तनाव का असर खाड़ी देशों की उड़ानों पर पड़ा है। 100 से अधिक उड़ानें रद्द होने से दिल्ली हवाई अड्डे पर यात्रियों की संख्या घटी और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है।
100 से ज्यादा उड़ानें रद्द

Middle East Flights Cancelled: मध्य पूर्व में चल रहे तनाव का असर अब भारत में भी साफ दिखाई दे रहा है। पश्चिम दिशा की ओर जाने वाली कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के समय में बदलाव किया जा रहा है और कई उड़ानें देर से चल रही हैं। खाड़ी देशों के लिए जाने वाली 100 से अधिक उड़ानें मंगलवार को रद्द कर दी गईं। इसका सीधा असर नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर देखने को मिला, जहां यात्रियों की संख्या में काफी कमी दर्ज की गई।

Middle East Flights Cancelled: 100 से ज्यादा उड़ानें रद्द
100 से ज्यादा उड़ानें रद्द

खाड़ी उड़ानें पूरी तरह ठप

नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर अपने मेहमानों को लेने पहुंचे खुर्रम शाहजहां ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि उन्हें कई मेहमानों का स्वागत करना था, इसलिए वे एयरपोर्ट आए थे। लेकिन जब वे रिजर्वेशन काउंटर पर पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि फिलहाल कोई टिकट जारी नहीं किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें जानकारी मिली कि सुबह कुछ विमानों ने उड़ान भरी थी, लेकिन वे भी वापस लौट आए। फिलहाल खाड़ी देशों के लिए कोई भी विमान उड़ान नहीं भर रहा है।

Middle East Flights Cancelled: फ्लाइट रद्द, यात्री परेशान

दुबई, दोहा, कुवैत और बहरीन जाने वाली सभी उड़ानें इस समय बंद हैं। किसी के पास यह पक्की जानकारी नहीं है कि हालात कब सामान्य होंगे। खुर्रम शाहजहां के अनुसार, एयरपोर्ट स्टाफ ने कहा कि स्थिति आज, कल या पांच तारीख के बाद सामान्य हो सकती है, लेकिन इस बारे में कोई निश्चित बात नहीं कही जा सकती। कुछ यात्रियों को उनकी उड़ान रद्द होने के संदेश मिल चुके हैं, फिर भी नई बुकिंग या आगे की यात्रा को लेकर स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है।

100 से ज्यादा उड़ानें रद्द
100 से ज्यादा उड़ानें रद्द

यात्रियों में बढ़ी सुरक्षा चिंता

एक महिला यात्री ने भी आईएएनएस से बात करते हुए अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उन्हें पहले से ही आशंका थी कि उनकी उड़ान रद्द हो सकती है। हवाई क्षेत्र की सुरक्षा और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि वे चाहती हैं कि यह संघर्ष जल्द समाप्त हो, क्योंकि युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं है। उनका कहना था कि किसी भी नुकसान से पहले इंसान की जान सबसे अधिक कीमती होती है।

ये भी पढ़ें…मध्य पूर्व में गहराते संकट के बीच शांति बहाली के लिए सक्रिय हुआ संयुक्त राष्ट्र, टकराव रोकने को तेज हुई कूटनीतिक कोशिशें

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल