Kerala story 2 box office collection: विवादों के बीच रिलीज हुई फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। शुरुआत भले ही धीमी रही हो, लेकिन वीकेंड में फिल्म ने जबरदस्त उछाल लिया और अब 5वें दिन भी इसकी कमाई का सिलसिला जारी है। मंगलवार को भी फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब होती दिख रही है।
चार दिनों में कैसा रहा कलेक्शन?
The Kerala Story 2: Goes Beyond ने शुरुआती चार दिनों में ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है। हालांकि यह अपनी पहली फिल्म जितनी रफ्तार नहीं पकड़ पाई, फिर भी कमाई स्थिर बनी हुई है।
पहला दिन (शुक्रवार) – 75 लाख रुपये
दूसरा दिन (शनिवार) – 4.65 करोड़ रुपये (5.20% ग्रोथ)
तीसरा दिन (रविवार) – 4.75 करोड़ रुपये (2.15% बढ़त)
चौथा दिन (सोमवार) – 2.75 करोड़ रुपये (42.11% गिरावट)
कुल मिलाकर फिल्म ने चार दिनों में 12.80 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया।
5वें दिन की धुआंधार कमाई
मंगलवार को भी फिल्म की कमाई अच्छी बनी हुई है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोपहर 2 बजे तक फिल्म ने 0.76 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। अंतिम आंकड़े रात तक सामने आएंगे, लेकिन ट्रेंड को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि फिल्म 5वें दिन भी संतोषजनक कलेक्शन दर्ज करेगी।
Kerala story 2 box office collection: कैसी है ऑक्यूपेंसी?
मंगलवार को फिल्म की हिंदी मॉर्निंग शोज़ की ऑक्यूपेंसी 8.55% दर्ज की गई है। वीकडेज़ में यह आंकड़ा सामान्य माना जा रहा है। अगर शाम और नाइट शोज़ में उछाल आता है तो दिन का कुल कलेक्शन बेहतर हो सकता है।
Kerala story 2 box office collection: कानूनी विवाद के बाद मिली हरी झंडी
फिल्म की रिलीज से पहले कानूनी पेच फंसा था। सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद केरल हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई। पहले सिंगल बेंच ने रोक लगा दी, लेकिन बाद में डिवीजन बेंच ने रोक हटाते हुए फिल्म को तय तारीख पर रिलीज की अनुमति दे दी। इसके बाद फिल्म ने शुक्रवार शाम सिनेमाघरों में दस्तक दी।
स्टारकास्ट और मेकर्स
फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया, ऐश्वर्या ओझा, सुमित गहलावत और अर्जन सिंह औजला अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।इसे डायरेक्ट किया है Kamakhya Narayan Singh ने, जबकि प्रोड्यूसर हैं Vipul Amrutlal Shah।
क्या पहले पार्ट जैसा चलेगा जादू?
फिल्म की तुलना 2023 में आई ‘द केरल स्टोरी’ से की जा रही है। हालांकि अभी तक सीक्वल उतनी तेज रफ्तार नहीं पकड़ पाया है, लेकिन स्थिर कमाई और विवादों के बीच चर्चा में बने रहना इसके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।अब सबकी निगाहें 5वें दिन के फाइनल आंकड़ों और आने वाले वीकेंड पर टिकी हैं। अगर ट्रेंड ऐसा ही रहा तो ‘द केरल स्टोरी 2’ बॉक्स ऑफिस पर लंबी रेस का घोड़ा साबित हो सकती है।
यह भी पढ़ें…..होली के दिन मेट्रो सेवा में बड़ा बदलाव दोपहर 2:30 बजे से पहले नहीं चलेगी मेट्रो






