HDFC Bank: एचडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव की घोषणा की है। बैंक के अनुसार, 1 अप्रैल 2023 से यूपीआई के जरिए की जाने वाली कैश निकासी अब ग्राहक के मासिक फ्री एटीएम ट्रांजैक्शन लिमिट में ही गिनी जाएगी। यह नया नियम ट्रांजैक्शन प्रक्रियाओं को सरल बनाने और ग्राहकों के लिए अधिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए लागू किया जा रहा है।
यूपीआई एटीएम निकासी नीति में बदलाव
नए नियम के तहत, यूपीआई के जरिए की जाने वाली एटीएम निकासी को अब अलग से नहीं माना जाएगा। इसे डेबिट कार्ड से की जाने वाली सामान्य एटीएम निकासी के साथ जोड़ा जाएगा। इसका मतलब यह है कि हर महीने जो फ्री ट्रांजैक्शन की सीमा होती है, उसमें अब यूपीआई निकासी भी शामिल होगी। अगर ग्राहक फ्री लिमिट से अधिक निकासी करते हैं, तो उन्हें सामान्य एटीएम शुल्क लिया जाएगा।
HDFC Bank: फ्री एटीएम ट्रांजैक्शन की संख्या पर असर
वर्तमान में, एचडीएफसी बैंक अपने सामान्य बचत और सैलरी खातों के लिए हर महीने पांच फ्री एटीएम निकासी की सुविधा देता है। गैर-एचडीएफसी बैंक एटीएम से निकासी के लिए, प्रमुख शहरों में तीन फ्री ट्रांजैक्शन और अन्य शहरों (टियर-2 और छोटे शहरों सहित) में पांच फ्री ट्रांजैक्शन की अनुमति है।
नीति परिवर्तन का उद्देश्य
बैंक ने बताया कि यह नई नीति उसकी व्यापक पहल का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य सभी बैंकिंग चैनलों में शुल्क संरचना को समान बनाना और ग्राहकों के लिए पारदर्शी ट्रांजैक्शन चार्ज सुनिश्चित करना है। इस बदलाव से ग्राहकों को एक अधिक सरल और स्पष्ट बैंकिंग अनुभव मिलेगा।
ये भी पढ़ें…मध्य प्रदेश से आया गजब का मामला सामने नायब तहसीलदार की चप्पल हुई चोरी तो करदी एसपी से शिकायत






