Arjun Tendulkar Wedding: पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर जल्द ही सानिया चंडोक के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह कोई आम शादी नहीं है। अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की यह शादी हाई-प्रोफाइल होने के साथ-साथ दो प्रतिष्ठित भारतीय विरासतों के मिलन का प्रतीक भी मानी जा रही है। एक विरासत क्रिकेट की उत्कृष्टता से जुड़ी है, जबकि दूसरी उद्यमशीलता की सफलता से।
सानिया चंडोक कौन हैं?
अर्जुन तेंदुलकर 5 मार्च 2026 को सानिया चंडोक से शादी करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सानिया चंडोक एक जाने-माने बिज़नेस परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वह ग्रेविस ग्रुप के चेयरमैन रवि घई की पोती हैं। इस समूह के पास बास्किन रॉबिंस, ब्रुकलिन क्रीमरी और क्वालिटी आइसक्रीम जैसे लोकप्रिय ब्रांड हैं।
सानिया ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन किया है और वह सर्टिफाइड वेटेरिनरी टेक्नीशियन भी हैं। इसके अलावा वह मुंबई में लग्ज़री पेट स्पा मिस्टर पॉज़ पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी की फाउंडर भी हैं।

Arjun Tendulkar Wedding: अर्जुन सानिया को कैसे जानते हैं?
सानिया, अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर की करीबी दोस्त रही हैं। इसी वजह से उनकी अर्जुन से पहचान हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता आगे बढ़ता गया।
अतिथि सूची के अनुसार तेंदुलकर परिवार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और विपक्ष के नेता राहुल गांधी को औपचारिक रूप से आमंत्रित किया है।
बताया जा रहा है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इस समय मुंबई में ही मौजूद हैं और उनका तेंदुलकर परिवार के साथ काफी गहरा रिश्ता है। दोनों का नाम भी अतिथि सूची में शामिल है।
इसके अलावा शुभमन गिल और युवराज सिंह के आने की भी पुष्टि हो चुकी है। अतिथि सूची में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का नाम भी शामिल है।

अर्जुन के इस फैसले से काफी खुश हैं सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर ने कहा, “जब बेटा किसी लड़की को घर लेकर आता है और उससे परिचय कराता है, तब आपको एहसास होता है कि आपका बेटा वाकई में बड़ा हो गया है। अर्जुन और सानिया एक-दूसरे के प्यार में पूरी तरह डूबे हुए लगते हैं।”
उन्होंने आगे कहा,“मुझे अपने बेटे पर गर्व है कि उसे जीवन में ऐसा साथी मिला है, जो उससे उतना ही प्यार करता है जितना वह उससे करता है। मुझे सानिया पर पूरा भरोसा है कि वह अर्जुन की मुश्किल परिस्थितियों में भी उसका पूरा साथ निभाएगी।”
Written by- Adarsh Kathane
ये भी पढ़े…जंग का छठा दिन: ईरान ने CIA के जरिए बातचीत का संदेश भेजा, ट्रम्प बोले-अब देर हो चुकी






