ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » नोएडा में बेटे ने की पिता की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नोएडा में बेटे ने की पिता की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Noida

Noida: नोएडा के थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र में हुई एक सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक के बेटे को ही गिरफ्तार किया है। आरोपी ने वाहन की किस्त के पैसों को लेकर हुए विवाद में गुस्से में आकर अपने ही पिता की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया लोहे का हुक भी बरामद कर लिया है।

यमुना डूब क्षेत्र में मिला था शव

पुलिस के अनुसार 1 मार्च को सेक्टर-135 स्थित यमुना डूब क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतक की पहचान राकेश कुमार के रूप में हुई, जो मूल रूप से बदायूं जिले के जरीफनगर क्षेत्र का रहने वाला था और वर्तमान में नोएडा में रह रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Noida: जांच के दौरान बेटे पर गया शक

मामले की जांच के लिए पुलिस ने विशेष टीमों का गठन किया और साक्ष्यों व खुफिया जानकारी के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके बाद शुक्रवार को आरोपी सतेंद्र कुमार को सेक्टर-168 स्थित छपरौली लेबर चौक से गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में कबूल किया अपराध

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके और उसके पिता के बीच वाहन की किस्त के पैसों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। 28 फरवरी की रात दोनों के बीच झगड़ा बढ़ गया, जिसके बाद गुस्से में आकर उसने लोहे के हुक से अपने पिता के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से राकेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल