9 March Panchang 2026: सोमवार, 9 मार्च को चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पड़ रही है। पंचांग के अनुसार इस दिन कई महत्वपूर्ण ज्योतिषीय योग बन रहे हैं। खास बात यह है कि इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का विशेष संयोग रहेगा, जिन्हें शुभ और सफलता देने वाला माना जाता है। हालांकि, रात के समय भद्रा भी लगने वाली है, इसलिए उस समय कुछ कार्यों को टालने की सलाह दी जाती है।
आज नक्षत्र और योग परिवर्तन
दृक पंचांग के मुताबिक 9 मार्च को सूर्योदय सुबह 6 बजकर 38 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 6 बजकर 26 मिनट पर होगा। तिथि की बात करें तो इस दिन कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि रात 11 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। इसके बाद सप्तमी तिथि शुरू हो जाएगी।
नक्षत्र की स्थिति के अनुसार इस दिन विशाखा नक्षत्र शाम 4 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। इसके बाद अनुराधा नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। योग की स्थिति में व्याघात योग सुबह 7 बजकर 36 मिनट तक रहेगा, जिसके बाद हर्षण योग शुरू होगा।

9 March Panchang 2026: सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग
करण के अनुसार गर करण सुबह 10 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। इसके बाद वणिज करण रात 11 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। इसके बाद विष्टि करण शुरू हो जाएगा।
इस दिन बनने वाले सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग शाम 4 बजकर 11 मिनट से शुरू होकर अगले दिन 10 मार्च की सुबह 6 बजकर 37 मिनट तक प्रभावी रहेंगे। ज्योतिष के अनुसार इन योगों को बहुत शुभ माना जाता है और इस दौरान किए गए कार्यों में सफलता मिलने की संभावना रहती है।
हालांकि, रात 11 बजकर 27 मिनट से भद्रा लग जाएगी, जो 10 मार्च की सुबह 6 बजकर 37 मिनट तक रहेगी। इस समय को कई शुभ कार्यों के लिए उपयुक्त नहीं माना जाता, इसलिए सावधानी बरतना बेहतर होता है।

आज के प्रमुख शुभ मुहूर्त
अगर दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजे से 5 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 8 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक और विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। वहीं गोधूलि मुहूर्त शाम 6 बजकर 23 मिनट से 6 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।
सोमवार के अशुभ समय जान लें
अशुभ समय की बात करें तो सोमवार को राहुकाल सुबह 8 बजकर 6 मिनट से 9 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा यमगंड 11 बजकर 3 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक और गुलिक काल दोपहर 2 बजे से 3 बजकर 29 मिनट तक रहेगा।
इसके साथ ही वर्ज्य काल रात 8 बजकर 40 मिनट से 10 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। वहीं दुर्मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 55 मिनट से 1 बजकर 43 मिनट तक रहेगा।इस तरह 9 मार्च का दिन शुभ योगों के कारण खास माना जा रहा है, लेकिन रात में भद्रा के कारण कुछ कार्यों में सावधानी रखना जरूरी रहेगा।
ये भी पढ़े…मुख्य द्वार का वास्तु महत्व: सही दिशा में दरवाजा लाए घर में खुशहाली, धन और सकारात्मक ऊर्जा








