ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » ‘नॉनवेज खाते…’ कानपुर में भीड़ ने भूतेश्वर मंदिर के महंत को क्यों पीटा? जानें क्या है वजह

‘नॉनवेज खाते…’ कानपुर में भीड़ ने भूतेश्वर मंदिर के महंत को क्यों पीटा? जानें क्या है वजह

पुजारी को भीड़ ने पीटा

UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर के रावतपुर इलाके में रविवार देर रात उस समय हंगामा हो गया, जब भूतेश्वर मंदिर के पुजारी का नॉनवेज खाते हुए कथित वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने मंदिर परिसर में पुजारी को देख लिया और भीड़ ने उन्हें पकड़कर मारपीट कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह पुजारी को भीड़ से बचाकर थाने पहुंचाया।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

जानकारी के मुताबिक रावतपुर के केशवपुरम स्थित भूतेश्वर मंदिर में प्रशांत गिरी उर्फ गोलू पंडित पुजारी और महंत के रूप में सेवा कर रहे हैं। वह मंदिर परिसर में बने एक कमरे में ही रहते हैं। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले उनका नॉनवेज खाते हुए एक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वीडियो सामने आने के बाद इलाके के लोगों में नाराजगी फैल गई। कुछ स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुजारी का यह व्यवहार धार्मिक भावनाओं के खिलाफ है और उन्हें मंदिर में रहने या पूजा कराने का अधिकार नहीं होना चाहिए।

UP News: मंदिर परिसर में दिखते ही भड़क उठी भीड़

रविवार देर रात जब पुजारी प्रशांत गिरी उर्फ गोलू पंडित मंदिर परिसर में दिखाई दिए तो पहले से नाराज लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और लोगों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद भीड़ ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस दौरान महिलाओं ने भी मारपीट में हिस्सा लिया। मारपीट के दौरान पुजारी को कई जगह चोटें आईं। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने भीड़ के बीच से पुजारी को सुरक्षित निकालकर रावतपुर थाना पहुंचाया। इसके बाद घायल पुजारी को प्राथमिक उपचार भी कराया गया। घायल पुजारी प्रशांत गिरी उर्फ गोलू पंडित ने देर रात थाने में तहरीर दी है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।

वहीं इस मामले में रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि पीड़ित को सुरक्षित थाने लाया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल लोगों की पहचान की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े… दिल्ली में Yogi मॉडल की राह पर रेखा गुप्ता! तरुण हत्याकांड के आरोपी के घर बुलडोजर चला दिया सख्त संदेश

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल